Edited By Sarita Thapa,Updated: 18 Oct, 2026 02:01 PM

धार्मिक नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ और फिल्म ‘उरी’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता मोहित रैना अपनी पत्नी अदिति के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर...
Mohit Raina Mahakaleshwar Temple Visit (विशाल ठाकुर) : धार्मिक नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ और फिल्म ‘उरी’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता मोहित रैना अपनी पत्नी अदिति के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने तड़के भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के अभिनेता मोहित रैना अपनी पत्नी अदिति के साथ दर्शन करने पहुंचे। दोनों सुबह करीब 4 बजे मंदिर के नंदी हॉल में बैठे और लगभग दो घंटे तक बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान मोहित रैना और उनकी पत्नी शिव आराधना में लीन नजर आए।
भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया। बाबा महाकाल की भक्ति में डूबे मोहित रैना ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ आरती में सहभागिता की। आरती संपन्न होने के बाद उन्होंने गर्भगृह की दहलीज से पूजन किया और बाबा महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
दर्शन के बाद अभिनेता मोहित रैना ने इस आध्यात्मिक अनुभव को अद्भुत और अविस्मरणीय बताया। ‘देवों के देव महादेव’ धारावाहिक में भगवान शिव की भूमिका निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए मोहित रैना का महाकाल दरबार पहुंचना श्रद्धा और आस्था से जुड़ा खास पल रहा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ