Edited By Sarita Thapa,Updated: 25 Oct, 2026 09:38 AM

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज फतेहगढ़ साहिब के ऐतिहासिक माता श्री चक्रेश्वरी देवी मंदिर में वार्षिक समारोह के अवसर पर नतमस्तक हुए। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि इस पवित्र स्थल पर दूसरी बार दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होना उनके लिए...
फतेहगढ़ साहिब (सुरेश): पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज फतेहगढ़ साहिब के ऐतिहासिक माता श्री चक्रेश्वरी देवी मंदिर में वार्षिक समारोह के अवसर पर नतमस्तक हुए। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि इस पवित्र स्थल पर दूसरी बार दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होना उनके लिए गर्व की बात है। ऐसे पवित्र धार्मिक स्थल हमारे लिए पावर हाऊस की तरह कार्य करते हैं, जहां से हमें आध्यात्मिक शक्ति और नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि यहां से नई ऊर्जा प्राप्त करके हम दोबारा अपने कार्यों में जुट जाते हैं और लोगों का प्यार एवं सहयोग भी प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने से मनुष्य का जीवन परमात्मा के प्रति समर्पित होने के साथ-साथ जनसेवा की भावना से भी जुड़ा रहता है। इस अवसर पर जिला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल, अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती अमरबीर कौर भुल्लर, एस.डी.एम. करुण गुप्ता, एस.पी. जसप्रीत सिंह, डी.एस.पी. कुलबीर सिंह, डी.एस.पी. राजेश कुमार मल्होत्रा, प्रधान सुनील कुमार जैन, वरिष्ठ उपप्रधान पीयूष जैन, उपप्रधान प्रदीप कुमार जैन, महासचिव नवल कुमार जैन, सचिव नवीन कुमार जैन, कैशियर अश्वनी कुमार जैन, सहायक कैशियर नवनीत जैन के अलावा अन्य पदाधिकारी एवं श्रद्धालु भी उपस्थित थे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ