आज का राशिफल 20 जून, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 20 Jun, 2022 08:46 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सामाजिक क्षेत्र में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपके संपर्कों में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। उनको उनके परिश्रम के मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर घर के सदस्यों के बीच चर्चा होगी।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। दिन की शुरुआत में आज व्यापार में कुछ नए अवसर मिलने की सम्भावना है। व्यापार में आज सफलता मिलने के योग बनते हैं। अपने सरल स्वभाव के कारण आप अपने आस-पास के सभी लोगों का मन मोह लेंगे।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज बहुत दिनों से जिस डील को प्राप्त करने के लिए मेहनत कर रहे थे, उसमें सफलता मिल सकती है। आज सभी व्यापारिक परिस्थितयां आपके पक्ष में रहेंगी। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार से जुड़े कामों में आज मिलेजुले परिणाम प्राप्त करेंगे। आलस्य के कारण महत्वपूर्ण कामों में रूकावटे उत्पन्न हो सकती हैं। वाहन चलाते समय गति का ध्यान रखें, चोट लगने का भय है।
उपाय- धूम्रपान न करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए आज कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। आप अपनी वाणी और बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। आज भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में सफलता मिलेगी।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। रोजमर्रा की आवश्यक चीज़ों को लेकर धन व्यय कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही न बरतें, आज वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिश्री युक्त खीर खाने को दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज कुछ कठिनाइयों को सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। परिवार की किसी महिला सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे।
उपाय- काला सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा, इस कारण यदि कोई महत्वपूर्ण काम करने की सोच रहे हैं तो उसको कल तक के लिए टालना आज एक अच्छा निर्णय होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहने की कोशिश करें।
उपाय- कौवों को रोटी दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। भाइयों और मित्रों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका सभी कामों में नियंत्रण रहेगा।
उपाय- सात्विक भोजन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!