आज का राशिफल 23 मार्च, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Mar, 2023 07:14 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यापार में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यापार में किसी परिजन से प्रेरणा लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज किसी भी प्रकार की यात्रा करने से बचें। घर के नवीनीकरण के बारे में विचार बना सकते हैं।
उपाय- बंदरों को केले खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है परन्तु शीघ्र ही आप स्थिति को अपने नियंत्रण में कर लेंगे। मौसमी बदलाव में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से अपने रुके कामों को उचित दिशा प्रदान करेंगे। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कारोबार में मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने के कारण मन उदास हो सकता है।
उपाय- सोना बेचने या गिरवी रखने से बचें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ दिनों से चल रहे व्यवधान से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में जटिल कामों को जल्दबाज़ी के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। पारिवारिक वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।
उपाय- किसी धर्मस्थल में सेवा कार्य करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव आयेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को खुद को अपडेट करने की आवश्यकता है।
उपाय- गुड़ चने का प्रसाद बांटे।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी के साथ संबधों में मधुरता बढ़ेगी। आज आपनी मेहनत के कारण कुछ नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। दूसरों के मामलों में दखलंदाजी न करें, अन्यथा खुद के लिए कोई मुसीबत खड़ी कर लेंगे।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करने का विचार बना सकते हैं। नवदम्पति को संतान सम्बन्धी कोई शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कारोबार में कोई मनोवांछित डील मिलने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी व्यस्तता बनी रहेगी। आपके संपर्कों में वृद्धि होगी।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों अथवा सहकर्मियों के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी। व्यापार में अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें।
उपाय- लाल चन्दन का तिलक लगायें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

Test Innings
Australia

291/3

India

Australia are 291 for 3

RR 3.81
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!