आज का राशिफल 2 अप्रैल, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 02 Apr, 2023 07:40 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन जोश और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। संतान से कोई शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे  व्यक्तियों को नयी नौकरी मिलने की सम्भावना है।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मानसिक शांति के लिए धार्मिक गतिविधियों में दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। व्यक्तिगत कार्यों को आसानी से सुलझाने में सफलता मिलेगी। माता के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय- चावल बहते पानी में प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। निजी कामों में बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप करना आपको पसंद नहीं आएगा। अपनी महत्वकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें। घरेलू जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे।
उपाय- बेसन के लड्डू बांटे।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा इसलिए उनको समय का सदुपयोग करने की जरूरत है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से अच्छा रहेगा। आय और व्यय में संतुलन बनाने में सफलता मिलेगी।
उपाय- बिजली का कोई ख़राब उपकरण घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज भावनाओं में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। व्यापार में संयम और धैर्य से काम लेने से लाभ मिलेगा। विद्यार्थी आज दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। आज आपको आपके संपर्कों की मदद से व्यापार में कोई नया और बड़ा काम मिलने की सम्भावना है। व्यापारिक वर्ग की अपेक्षा सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभकारी रहेगा।
उपाय- शराब का सेवन न करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपको मिली पैतृक संपत्ति में वृद्धि करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। आर्थिक मुद्दों पर सफलता मिलेगी। पुराने किये गए निवेश से आज लाभ मिलेगा।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। युवाओं को काल्पनिक दुनिया से बाहर निकल कर वास्तविक जीवन का सामना करने की आवश्यकता है। काफी समय से चल किसी व्यापारिक रुकावटों को आज दूर करेंगे। करीबी रिश्तेदार के साथ चल रहा विवाद घर के किसी बड़े के मध्यस्थ आने से दूर होगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यापार में किसी नई योजना को लेकर मन में एक अद्भुत शक्ति का संचार महसूस करेंगे। अविवाहित व्यक्तियों के लिए अच्छे विवाह का प्रस्ताव आएगा। भाइयों और मित्रों की मदद से बहुत दिनों से लंबित कामों को सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

Test Innings
Australia

327/3

India

Australia are 327 for 3

RR 3.85
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!