आज का राशिफल 1 मई, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 01 May, 2025 07:09 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में जटिल मुद्दों पर अधिकारियों का

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में जटिल मुद्दों पर अधिकारियों का साथ मिलेगा। युवाओं को अच्छी नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्ति भी बदलाव के बारे में विचार बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- बंदरों को केले खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार को लेकर की गयी यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका पैसा भी वापिस मिलने की सम्भावना है। आर्थिक स्थिति पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर होगी। कारोबार में अपने लक्ष्यों को पूरा करने में कुछ परेशानी हो सकती है।
उपाय- सार्वजनिक स्थान में जल उपलब्ध करवाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। परिजनों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में दूसरों के बजाय अपने निर्णयों पर भरोसा रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। अधिक ठंडी चीजों के सेवन से बचें अन्यथा सर्दी-खांसी होने की सम्भावना है।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज आलस्य को खुद पर हावी न होने दें अन्यथा कोई महत्वपूर्ण काम आज अधूरा रह जायेगा। फैक्ट्री में आज किसी मशीन में खराबी आने से उत्पादन में कमी आएगी, जिस कारण आपको पेमेंट मिलने में देरी हो सकती है।
उपाय- रसोई में बैठकर भोजन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। युवाओं को घर के अनुभवी सदस्य के मार्गदर्शन से किसी जरुरी काम को लेकर स्पष्टता मिलेगी। व्यर्थ की वस्तुओं पर खर्च करने से बचें अन्यथा महीने के अंत तक नकद धन का अभाव महसूस करेंगे। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी के साथ आज शॉपिंग का प्रोग्राम बनेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। परिवार और व्यापार में उचित संतुलन बनाये रखने की आवश्यकता है। प्रॉपर्टी के बनते कामों में रुकावट आ सकती है।
उपाय- स्त्रियों का सम्मान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। निजी कामों में व्यस्तता के कारण व्यावसायिक कामों में अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। युवाओं को व्यर्थ में समय बर्बाद करने से बचने की सलाह दी जाती है।
उपाय- काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। प्राइवेट काम कर रहे व्यक्ति काम की अधिकता के कारण शाम तक खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे।
उपाय- काले वस्त्र दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। अपनी व्यावसायिक योजना को सोच- समझ कर क्रियान्वित करने की कोशिश करेंगे। हर स्थिति में घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। घर के किसी मांगलिक कार्यक्रम को संपन्न करेंगे।
उपाय- देसी चीनी मंदिर में दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!