आज का राशिफल 19 जून, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 19 Jun, 2025 09:23 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपके सरल स्वभाव को देखकर आपके प्रतिद्वंदी भी आपके पक्ष में आ

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपके सरल स्वभाव को देखकर आपके प्रतिद्वंदी भी आपके पक्ष में आ जायेंगे। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा में मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। आज किसी से कोई वादा न करें और यदि करें तो उसको पूरा अवश्य करें।
उपाय- भूरी चींटियों को आटा दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर आप संतुष्ट नज़र आयेंगे। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करेंगे। व्यापार में चल रही समस्याओं को सुलझाने में माता की सलाह आपके बहुत काम आएगी। मौसम में बदलाव के कारण त्वचा संबंधी कोई रोग होने की सम्भावना है।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कारोबार में अपने कामों को नया रूप देने के लिए अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करेंगे। घर की साज-सज्जा सम्बन्धी कामों में महिलाएं दिन का अधिकांश समय व्यतीत करेगी। आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी।
उपाय- प्राणायाम करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में चल रही राजनीति से दूर रहें। विपरीत परिस्थिति में अपनी कार्य क्षमता पर भरोसा रखें। विदेश में रहने वाले मित्र से आज फ़ोन के माध्यम से बातचीत करेंगे। कारोबार में अधीनस्थों की गतिविधि का ध्यान रखें।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगायें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विद्यार्थियों को व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद करने से बचने की सलाह दी जाती है। अपनी व्यावसायिक योजनाओं को किसी के सामने उजागर न होने दें अन्यथा कोई दूसरा आपकी योजना का लाभ आप से पहले उठा लेगा।
उपाय- ख़राब घड़ी घर में न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आज किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर से पहले उसको अच्छे से पढ़ अवश्य लें। जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णय नुकसान का कारण बन सकते हैं। बाहर के मसालेदार खानपान के कारण पेट सम्बन्धी रोग हो सकता है।
उपाय- जीवनसाथी को उपहार दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में बनते प्रोजेक्ट में कोई रूकावट आने से मन परेशान रहेगा। आज अकारण ही किसी करीबी से बहसबाजी हो सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे। निजी कामों में भी व्यवधानों का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। युवा अपने भविष्य के लक्ष्यों के प्रति एकाग्र रहेंगे और सुनियोजित तरीके से उनको पाने का प्रयास करेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्तियों से दूरी बना कर रखें। व्यक्तिगत और व्यावसायिक कामों में तालमेल बैठाने में परेशानी होगी।
उपाय- काले वस्त्र दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रूचि के चलते आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में आपका विशेष योगदान रहेगा। नौकरी में मनपसंद जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!