आज का राशिफल 28 फरवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 28 Feb, 2026 06:54 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर आसपास के लोग आश्चर्यचकित होंगे, क्योंकि

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर आसपास के लोग आश्चर्यचकित होंगे, क्योंकि आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम तेजी से सामने आएगा। हालांकि इस प्रगति की निरंतरता बनाए रखना आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी, अन्यथा आगे चलकर आपकी प्रतिष्ठा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
उपाय- रविवार या प्रतिदिन गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आपको अपने कार्यों को सहज और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। बिना अनावश्यक दबाव लिए योजनाबद्ध ढंग से काम करते चलें,  आपको इस से परिणाम शीघ्र और संतोषजनक मिलेंगे।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। युवाओं को अपने कामों में स्थिरता, अनुशासन और धैर्य बनाए रखने की कोशिश करेंगे। आज आपको सलाह दी जाती है कि केवल दिखावे या व्यर्थ की मान-सम्मान बढ़ाने की इच्छा से प्रेरित होकर कोई बड़ा निर्णय न लें।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।
 
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। ससुराल पक्ष से किसी अप्रिय समाचार के मिलने से मन थोड़ी देर के लिए व्यथित हो सकता है। इसके बावजूद पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य और समझ बनी रहेगी, जो मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगी।
उपाय- बेसन के लड्डू बांटें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विवाह योग्य संतान के विवाह में हो रही देरी के कारण मन में चिंता बनी रह सकती है, जिससे पारिवारिक वातावरण भी थोड़ा प्रभावित होगा। ऐसे समय में धैर्य और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना आवश्यक है।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में सजग रहना जरूरी है। विशेषकर बच्चों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें, ताकि वे सही दिशा में आगे बढ़ें और किसी गलत संगति या आदत से दूर रहें। दाम्पत्य जीवन में तालमेल की कमी दिखाई देगी।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यवसाय में कभी-कभी अधिक पाने की इच्छा या जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है, इसलिए धैर्य और संतुलन बनाए रखें। आज यदि कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उससे संबंधित हर आवश्यक जानकारी पहले अच्छी तरह हासिल करने की कोशिश करें, ताकि आगे चलकर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उपाय- काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज जो कार्य जिस प्रकार चल रहे हैं, उनमें फिलहाल किसी भी तरह का बदलाव लाने की कोशिश न करें, क्योंकि स्थिरता बनाए रखना ही आपके लिए अधिक लाभकारी रहेगा। कारोबार में प्रोडक्शन में वृद्धि के लिए किसी नई मशीन के खरीदने का विचार बना सकते हैं।
उपाय- कौवों को रोटी दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यापार से जुड़े व्यक्तियों को आज अचानक कोई लाभदायक डील मिल सकती है, जो भविष्य में अच्छे आर्थिक परिणाम देगी। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में ओर अधिक सुधार आएगा और कुछ जरूरी कार्य पूरे करने में सहायता मिलेगी।
उपाय- मसूर की दाल जल में प्रवाहित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!