आज का राशिफल 23 फरवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 23 Feb, 2026 04:30 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को पदोन्नति या करियर उन्नति से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज व्यवसायिक क्षेत्र पर अनुकूल वातावरण रहेगा, जिससे आपकी एकाग्रता और कार्यक्षमता दोनों में वृद्धि होगी।
उपाय- रविवार के दिन नमक रहित भोजन करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। युवा वर्ग आज किसी नए कोर्स या प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवेश लेने का विचार बना सकते हैं, जो उनके भविष्य और करियर के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अपनी भावनात्मक प्रवृत्ति और उदारता में संतुलन बनाए रखें, ताकि कोई आपकी कमजोरी समझकर लाभ न उठा सके।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज संतुलित सोच और समझदारी भरा रवैया आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। योजनाबद्ध और सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ना ही प्रगति का मार्ग बनाएगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल बना हुआ है और उनको प्रगति के अवसर भी मिलेंगे।  
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज किसी पड़ोसी अथवा मित्र के साथ कहासुनी या गलतफहमी जैसी स्थिति बन सकती है, इसलिए अनावश्यक वाद विवाद में पड़ने की बजाय अपने कामों पर ध्यान केंद्रित रखना आपके लिए अधिक उचित रहेगा।
उपाय- जौ दूध में धोकर जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आपकी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक और आवश्यक परिवर्तन देखने को मिलेंगे, जिससे आप अपने सभी कामों को अधिक व्यवस्थित ढंग से करने और बेहतर समन्वय बनाए रखने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में अधीनस्थों के साथ आपका रवैया मित्रतापूर्ण रहेगा।
उपाय- हरा धनिया, हरी मूंग दाल, पालक, सेब, हरी सब्जियां खाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज जीवनसाथी के साथ खरीदारी के लिए किसी शॉपिंग मॉल जाने का अवसर मिलेगा, साथ बिताया गया समय रिश्ते में ताजगी और प्रसन्नता लेकर आएगा।  निवेश संबंधी मामलों पर विशेष ध्यान देना आवश्यक रहेगा।
उपाय- माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के बनते हुए कामों में आज कुछ रुकावटें या प्रशासनिक अड़चनें आ सकती हैं, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखना आवश्यक होगा। नकारात्मक विचार रखने वाले व्यक्तियों से दूरी बना कर रखें।
उपाय- टूटी-फूटी चप्पल न पहनें, न रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं और कार्यप्रणाली को फिलहाल गोपनीय रखना आपके हित में रहेगा, क्योंकि संभव है कि कोई कर्मचारी अनजाने में आपकी महत्वपूर्ण सूचना सार्वजनिक कर दे। सोच समझकर निवेश करने से भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- मंदिर में तिल के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। यदि आप प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो फिलहाल अपनी योजनाओं को कुछ दिनों के लिए स्थगित करना ही उचित रहेगा, क्योंकि समय पूरी तरह अनुकूल नहीं दिख रहा है और जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में असुविधा दे सकता है।
उपाय- हनुमान जी को गुड़ और चूरमे का भोग लगाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!