Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Mar, 2026 05:10 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए अनुकूल और प्रगति देने वाला
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए अनुकूल और प्रगति देने वाला साबित होगा। ऑफिस में एक के बाद एक आपके कार्य आसानी से पूरे होते जाएंगे, जिससे आपको आत्मसंतोष और आत्मविश्वास दोनों प्राप्त होंगे। आपकी कार्यक्षमता और समर्पण आज स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे, जिससे सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल रहने वाला है। पढ़ाई में उनका मन लगेगा और वे पूरे ध्यान तथा एकाग्रता के साथ अपने विषयों को समझने का प्रयास करेंगे। यदि किसी प्रोजेक्ट को बनाने में परेशानी आ रही थी, तो आज उसका समाधान मिल सकता है।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज युवाओं को अपने करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते नजर आयेंगे। यदि आप किसी नई जिम्मेदारी या अवसर की तलाश में हैं, तो आज वह मौका मिलेगा। सीनियर्स का पूरा सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जो आपके लिए बेहद लाभदायक साबित होगा।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आप परिवार के साथ मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर जाएं, जिससे मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी। यह समय आपके रिश्ते को और मजबूत बनाने और भावनात्मक रूप से जुड़ने में सहायक सिद्ध होगा।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगायें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विवाहित व्यक्तियों के लिए आज का दिन सुखद और संतोषजनक रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता और आपसी समझ बनी रहेगी। आप दोनों को एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
उपाय- फिटकरी से दांत साफ़ करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज समय आपके पक्ष में बना हुआ है, इसलिए आप अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाकर अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप अपनी दिनचर्या और जिम्मेदारियों को सही ढंग से व्यवस्थित करेंगे, तो न केवल काम आसानी से पूरे होंगे बल्कि आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आंखों में किसी प्रकार का इन्फेक्शन या जलन होने की संभावना है, इसलिए स्वच्छता का ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर तुरंत उचित उपचार लें। आज का दिन युवाओं को अपनी कार्यक्षमता को निखारने और अपने लक्ष्यों को मजबूती से बढ़ने के लिए अनुकूल है।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपका रुझान धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ेगा। पूजा-पाठ, ध्यान या किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से आपको मानसिक शांति और सुकून का अनुभव होगा। यह समय आपको भीतर से मजबूत बनाने और जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने में मदद करेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आर्थिक मामलों में आज अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन प्रसन्न और उत्साहित रहेगा। यह लाभ किसी पुराने निवेश, रुके हुए पैसे या अचानक मिले अवसर के रूप में सामने आ सकता है। इससे आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगायें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in