Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Mar, 2026 05:10 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी सेवा में कार्यरत लोगों के लिए आज
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी सेवा में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा। अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने से उन्हें मानसिक शांति और संतोष का अनुभव होगा। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आगे के कार्यों को करने में नई ऊर्जा मिलेगी।
उपाय- भूरी चींटियों को आटा दें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए हल्के- फुल्के आनंद और भावनात्मक संतोष से भरा हुआ रहेगा। आप किसी मित्र के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनायेंगे, जिससे मन में ताजगी और खुशी का अनुभव होगा। यह समय आपको रोजमर्रा की व्यस्तता से थोड़ी राहत देगा और आप अपने रिश्तों को मजबूत कर पाएंगे।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना आवश्यक है। किसी भी प्रकार के विवाद या अनावश्यक बहस से दूर रहें और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाएं। समझदारी और संयम से काम लेने पर आप इन परिस्थितियों को आसानी से संभाल पाएंगे।
उपाय- मंदिर में हलवे का प्रसाद बांटें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। शाम के समय घर लौटते वक्त किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है, जो आपके लिए खुशी और पुराने यादगार पलों को ताजा करने का अवसर लेकर आएगा। इससे आपका मन हल्का और प्रसन्न रहेगा। रुके कामों को योजनाबद्ध तरीके से करने से न केवल आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि आप कम समय में अधिक काम पूरा कर पाएंगे।
उपाय- बिजली का कोई ख़राब उपकरण घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज पब्लिक डीलिंग से जुड़े व्यवसायों के लिए समय विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। इस क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को नए अवसर, अच्छे संपर्क और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप कम्युनिकेशन या मार्केटिंग से संबंधित कार्य करते हैं, तो आज आपकी मेहनत के सकारात्मक परिणाम सामने आयेंगे।
उपाय- सुबह उठकर पौधे को पानी दें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है, जो आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगी और घर का माहौल खुशनुमा बना देगा। इसके अलावा आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का अवसर मिलेगा। आपकी यह सहानुभूति और सहयोग की भावना आपको आत्मिक संतोष देगी और मन को सुकून मिलेगा।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में घी और चावल दान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा मिलाजुला रहेगा इसलिए खान पान पर विशेष ध्यान दें और जंक फूड से दूरी बनाए रखें। संतुलित आहार और पर्याप्त आराम आपको बेहतर महसूस करने में मदद करेगा। यदि आप व्यापार प्रोजेक्ट से जुड़े हैं, तो आज किए गए प्रयास भविष्य के लिए लाभदायक साबित होंगे।
उपाय- काले तिल का दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यवसायिक गतिविधियों में फिलहाल अधिक बड़े सुधार की संभावना नहीं दिखाई देती, लेकिन चिंता की बात नहीं है। वर्तमान कार्य धीरे-धीरे और व्यवस्थित तरीके से पूरे होते जाएंगे, जिससे स्थिरता बनी रहेगी। यह समय धैर्य रखने और मौजूदा कार्यों को मजबूत करने का है, ताकि भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन न करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। संतान को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। यदि उनका होमवर्क पूरा नहीं हुआ है, तो ट्यूशन टीचर से उन्हें डांट पड़ सकती है। बेहतर होगा कि आप बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें और उन्हें समय पर कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित करें, ताकि वे अनुशासन और जिम्मेदारी को समझ सकें।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in