Edited By Sarita Thapa,Updated: 22 Jul, 2026 04:07 PM

कहा जाता है कि प्रकृति हमें समय-समय पर कुछ संकेत देती है, जिन्हें समझकर जीवन में आने वाले बदलावों का अंदाजा लगाया जा सकता है। इन्हीं संकेतों में से एक है घर में चींटियों का दिखाई देना।
Ants in House Meaning : कहा जाता है कि प्रकृति हमें समय-समय पर कुछ संकेत देती है, जिन्हें समझकर जीवन में आने वाले बदलावों का अंदाजा लगाया जा सकता है। इन्हीं संकेतों में से एक है घर में चींटियों का दिखाई देना। अक्सर हम घर में चींटियों को देखकर उन्हें सामान्य घटना समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन वास्तु और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार चींटियों का घर में आना कई शुभ और अशुभ संकेतों से जुड़ा माना जाता है। मान्यता है कि चींटियों का दिखना आने वाले समय, धन-समृद्धि और जीवन में होने वाले बदलावों की ओर इशारा कर सकता है। कहा जाता है कि अगर घर में कुछ विशेष स्थानों पर चींटियां दिखाई दें, तो इसे धन आगमन, आर्थिक उन्नति और शुभ समाचार से जोड़कर देखा जाता है। वहीं कुछ स्थितियों में यह सावधानी बरतने का संकेत भी माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि कौन-से रंग की चींटियां देखना शुभ माना जाता है और किन्हें अशुभ और किसी परिस्थिति में यह कैसा फल देती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, काली चींटियों को घर में देखना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अगर घर में काली चींटियां दिखाई दें को यह सुख समृद्धि और आर्थिक स्थिति की ओर संकेत करता है। वास्तु के अनुसार अगर घर की पश्चिम दिशा से काली चींटियां निकलती हुई नज़र आएं तो यह किसी दूर की यात्रा या फिर बड़े अवसरों की ओर संकेत हो सकता है।
वहीं दूसरी ओर लाल चींटियों की तो वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में लाल चींटियों का दिखाई देना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि अगर घर में अचानक बड़ी संख्या में लाल चींटियां नज़र आने लगें, तो यह किसी परेशानी या आने वाली चुनौती का संकेत हो सकता है। हालांकि एक अन्य मान्यता के अनुसार अगर लाल चींटियां अपने मुंह में अंडे लेकर घर से बाहर जाती हुई दिखाई दें तो वास्तु के अनुसार इसे एक अच्छा संकेत माना जाता है। साथ ही अगर चींटियां घर की दीवार पर ऊपर से नीचे की ओर आती हुई दिख जाएं तो इसे भी शुभ माना जाता है। इसे जीवन में तरक्की और सुख शांति के साथ जोड़कर देखा जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर किसी को अपने घर की रसोई में चींटियां दिखाई दें या फिर चावल या आटे में चींटियां दिखाई दें तो इसे भी एक अच्छा संकेत माना जाता है। मान्यता है कि यह अन्न और साधनों में समृद्धि की ओर संकेत करता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चींटियों को भोजन कराना पुण्य का कार्य माना जाता है। कुछ परंपराओं में इसे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का माध्यम भी माना जाता है। कहा जाता है कि चींटियों को चीनी या आटा खिलाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कई लोग नियमित रूप से चींटियों के लिए भोजन रखते हैं और इसे सेवा भाव से जुड़ा कार्य मानते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ