शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या ने बढ़ाई आस्था की रौनक, उज्जैन में भारी भीड़

Edited By Updated: 16 May, 2026 04:44 PM

shani jayanti 2026 ujjain

धर्मनगरी उज्जैन में आज आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। 13 साल बाद बने विशेष संयोग में शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या एक साथ पड़ने से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्त पवित्र शिप्रा नदी में स्नान कर पुण्य लाभ लेते नजर...

Shani Jayanti 2026 Ujjain : धर्मनगरी उज्जैन में आज आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। 13 साल बाद बने विशेष संयोग में शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या एक साथ पड़ने से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्त पवित्र शिप्रा नदी में स्नान कर पुण्य लाभ लेते नजर आए। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष स्नान व्यवस्था और फव्वारों की व्यवस्था की गई।

Shani Jayanti 2026 Ujjain

सबसे ज्यादा भीड़ त्रिवेणी शनि मंदिर में देखने को मिली, जहां भगवान शनि का पंचामृत अभिषेक, विशेष पूजन और महाआरती की गई। मंदिर को पुष्पों और आकर्षक विद्युत सज्जा से भव्य रूप दिया गया। श्रद्धालु तेल, काले तिल, नारियल और काला वस्त्र अर्पित कर शनि कृपा प्राप्त करने की कामना कर रहे हैं। मान्यता है कि यहां तेल चढ़ाने से शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत मिलती है।

Shani Jayanti 2026 Ujjain

देशभर से पहुंचे भक्त शनि दर्शन के बाद विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर और शहर की प्रमुख सड़कों पर भारी भीड़ के चलते प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के इस महासंगम ने आज उज्जैन को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया है।

Shani Jayanti 2026 Ujjain

(विशाल ठाकुर)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!