Kedarnath Dham news : केदारनाथ मंदिर की आय 2024-25 में 34 प्रतिशत बढ़कर 71.06 करोड़ रुपए हुई

Edited By Updated: 13 May, 2026 04:43 PM

kedarnath dham news

केदारनाथ मंदिर को वित्त वर्ष 2024-25 में चढ़ावे, दान और विभिन्न सेवाओं से कुल 71.06 करोड़ रुपए की आमदनी हुई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 34.32 प्रतिशत अधिक है।

देहरादून (प.स.) : केदारनाथ मंदिर को वित्त वर्ष 2024-25 में चढ़ावे, दान और विभिन्न सेवाओं से कुल 71.06 करोड़ रुपए की आमदनी हुई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 34.32 प्रतिशत अधिक है।  कार्यकर्त्ता अमित गुप्ता ने सूचना का अधिकार (आर.टी.आई.) आवेदन के जरिए  जानकारी मांगी थी, जिसके जवाब में ये आंकड़े उपलब्ध कराए गए हैं। 

वर्ष 2023-24 में मंदिर की आय 52.90 करोड़ रुपए रही थी। मंदिर समिति ने बताया कि 2024-25 में 3.77 करोड़ रुपए की शुरूआती शेष राशि को शामिल करने के बाद रुद्रप्रयाग जिले में मंदिर के लिए कुल उपलब्ध धनराशि 74.83 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।  समिति ने बताया कि मंदिर में विशेष पूजाओं से 14.18 करोड़ रुपए और थाली भेंट (दान) से 9.59 करोड़ रुपए अर्जित किए गए, जबकि हैलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से 3.19 करोड़ रुपए, विशेष दान और हुंडी (संग्रह पेटी) से 4.46 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। मंदिर समिति ने ‘यात्री भोग’ से 1.56 करोड़ रुपए और निवेश पर ब्याज के रूप में 2.75 करोड़ रुपए भी प्राप्त किए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!