Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में एन.एस.जी. कमांडो सड़क पर उतरे, अब एस.एस.एफ. के हाथों में मंदिर की सुरक्षा

Edited By Updated: 21 Jul, 2024 07:17 AM

ayodhya ram mandir

अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के कमांडो ने शुक्रवार रात अयोध्या में मॉक ड्रिल की। एन.एस.जी. टीम ए.टी.एस.,एस.टी.एफ. ,पी.ए.सी., पुलिस, सेना की टुकड़ी के साथ सड़क पर उतरी। बख्तरबंद गाड़ियों के काफिले के साथ

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अयोध्या (इंट): अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के कमांडो ने शुक्रवार रात अयोध्या में मॉक ड्रिल की। एन.एस.जी. टीम ए.टी.एस.,एस.टी.एफ. ,पी.ए.सी., पुलिस, सेना की टुकड़ी के साथ सड़क पर उतरी। बख्तरबंद गाड़ियों के काफिले के साथ एन.एस.जी. रामपथ से निकली। टेढ़ी बाजार में थोड़ी देर रुकने के बाद कमांडो आगे बढ़े।

राम जन्मभूमि परिसर के गेट नंबर 11 से जवान श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दाखिल हुए। काफिले में पुलिस के अलावा प्रशासन के अधिकारी, एंबुलेंस और आपात व्यवस्था से जुड़े अन्य वाहन भी शामिल रहे। रूट खाली कराने के लिए आगे ट्रैफिक पुलिस चल रही थी। जवानों ने इमरजैंसी में सुरक्षा संभालने या आतंकियों से निपटने का रिहर्सल भी किया।

एन.एस.जी. के जवान 17 जुलाई को यहां पहुंचे थे। 2 दिन की गोपनीय बैठक और सादी वर्दी में प्रमुख जगहों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। तीसरे दिन यानी शुक्रवार रात पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा में उतरे। मॉक ड्रिल करते हुए एन.एस.जी. कमांडो हनुमानगढ़ी पहुंचे। इसके बाद दशरथ महल होते हुए भक्ति पथ चले गए। मॉक ड्रिल रात करीब 10 बजे शुरू होकर 11 बजे तक चली।

अभी एस.एस.एफ. के हाथों में मंदिर की सुरक्षा
श्रीराम जन्मभूमि परिसर और मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी एस.एस.एफ. यानी स्पैशल सिक्योरिटी फोर्स के हाथों में हैं। मंदिर की सुरक्षा में 200 जवान तैनात हैं। यूपी सरकार ने पीएसी और पुलिस के जवानों को मिलाकर एस.एस.एफ. का गठन किया। एस.एस.एफ. जवानों के साथ ही अब मंदिर की सुरक्षा में कमांडो भी तैनात रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!