Ayodhya Ram Mandir Donation Scam : एसआईटी ने अविनाश शुक्ला को बनाया मुख्य आरोपी, दान का पैसा लेने को छपवा ली थीं फर्जी रसीद बुक

Edited By Updated: 09 Jul, 2026 08:59 AM

ayodhya ram mandir donation scam

अयोध्या (एजैंसी) : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। आरोपियों की निशानदेही पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम पर बनाई गई पुरानी फर्जी चंदा रसीद बुक बरामद हुई है।

अयोध्या (एजैंसी) : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। आरोपियों की निशानदेही पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम पर बनाई गई पुरानी फर्जी चंदा रसीद बुक बरामद हुई है। आरोपियों ने कबूल किया कि वे केवल दान की चोरी ही नहीं करते थे, बल्कि फर्जी रसीद काटकर श्रद्धालुओं से पैसे भी वसूलते थे।

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान ट्रस्ट के नाम की पुरानी फर्जी रसीद बुक भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि यह रसीद असली रसीद की तर्ज पर तैयार की गई थी और उस पर ट्रस्ट का लोगो भी अंकित था। कुछ श्रद्धालुओं से इन्हीं रसीदों के माध्यम से चंदा लिया जाता था। बाद में ऑनलाइन रसीद व्यवस्था लागू होने के बाद इनका उपयोग बंद कर दिया गया था।

एसआईटी ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए ट्रस्ट के बड़े आयोजनों से जुड़े वित्तीय अभिलेखों की भी पड़ताल शुरू कर दी है।  पुलिस बुधवार सुबह फैजाबाद जिला कारागार पहुंची और रिमांड पर लिए गए आरोपियों लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय को पुलिस लाइन लेकर आई।  जांच के दौरान पुलिस टीम आरोपियों को लेकर 14 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित जानौरा क्षेत्र भी पहुंची, जहां चोरी की रकम की गिनती और बंटवारे से जुड़े तथ्यों का सत्यापन कराया गया। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!