राम मंदिर में आरती दर्शन के लिए तत्काल पास सुविधा शुरू

Edited By Updated: 07 Aug, 2026 09:34 AM

ayodhya ram mandir news

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आरती दर्शन के लिए अब तत्काल पास जारी करने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। पास के लिए राम मंदिर के मुख्य द्वार के पास यात्री सुविधा केंद्र में काऊंटर बनाया गया है, जहां से श्रद्धालु पास प्राप्त कर सकेंगे। ट्रस्ट...

अयोध्या (इंट.) : अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आरती दर्शन के लिए अब तत्काल पास जारी करने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। पास के लिए राम मंदिर के मुख्य द्वार के पास यात्री सुविधा केंद्र में काऊंटर बनाया गया है, जहां से श्रद्धालु पास प्राप्त कर सकेंगे। ट्रस्ट के अनुसार, फिलहाल पास की संख्या सीमित रखी गई है। रामलला की आरती के लिए 45 और राम परिवार की आरती के लिए 15 पास जारी किए जा रहे हैं। 

मंगला आरती (सुबह 4 बजे) और शृंगार आरती (सुबह 6 बजे) के पास एक दिन पहले बनाए जाएंगे, जबकि शयन आरती (रात 9 बजे) का पास उसी दिन जारी होगा। राम मंदिर के पास व्यवस्था प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि ऑनलाइन आरती दर्शन के अतिरिक्त रैफरल पास की व्यवस्था भी जारी है। उन्होंने बताया कि रामलला के नियमित दर्शन के लिए अब तक 2743 पास जारी किए जा चुके हैं। 6 माह की वैधता वाले इन पासों का नवीनीकरण भी किया जा रहा है। जिन श्रद्धालुओं के पास की अवधि समाप्त हो रही है, वे इसे दोबारा नवीनीकृत करवा सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!