Edited By Sarita Thapa,Updated: 06 Sep, 2026 02:47 PM

हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को बछ बारस का पर्व बहुत ही श्रद्धा के साथ मानाया जाता है। इस साल बछ बारस का पर्व 7 सितंबर, 2026 सोमवार के दिन मानाया जाएगा।
Bach Baras 2026 Puja : हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को बछ बारस का पर्व बहुत ही श्रद्धा के साथ मानाया जाता है। इस साल बछ बारस का पर्व 7 सितंबर, 2026 सोमवार के दिन मानाया जाएगा। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की कामना के लिए सच्चे मन से यह व्रत रखती हैं। माना जाता है कि बछ बारस के दिन गौ माता को कुछ खास चीजें अर्पित करने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि बछ बारस के दिन गाय को कौन सी चीजों का दान करना चाहिए।
चना और मूंग
बछ बारस के दिन गाय और उसके बछड़े को अंकुरित चना, मोठ या मूंग खिलाने का विशेष महत्व है। पूजा के दौरान इन्हें अर्पित करने से संतान के जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं।
भीगा हुआ बाजरा और गुड़
गौ माता को भीगा हुआ बाजरा और गुड़ मिलाकर खिलाना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से गुड़ और अनाज अर्पित करने से घर में खुशहाली आती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

ताजा हरा चारा
इस दिन गाय और बछड़े को हरा चारा जरूर खिलाना चाहिए। माना जाता है कि गौ माता को हरा चारा अर्पित करने से भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद मिलता है और कुंडली के कई ग्रह दोष शांत होते हैं।
रोटी और मक्खन
यदि संभव हो तो गाय को घी या मक्खन लगी रोटी भी अर्पित की जा सकती है। यह अर्पण संतान के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दिलाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ