24 अक्टूबर को सूर्य बदलेंगे नक्षत्र, इन 4 राशियों की होगी चांदी! नौकरी में तरक्की और बंपर लाभ के संकेत

Edited By Updated: 23 Oct, 2026 02:40 PM

sun nakshatra transit october 2026

वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को आत्मा, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, सफलता और सरकारी क्षेत्र का काकर माना गया है। जब भी सूर्य देव अपनी स्थिति, राशि या नक्षत्र में बदलाव करते हैं, तो इसका सीधा असर सभी जातकों के जीवन, करियर और आर्थिक  स्थिति पर पड़ता है।

वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को आत्मा, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, सफलता और सरकारी क्षेत्र का काकर माना गया है। जब भी सूर्य देव अपनी स्थिति, राशि या नक्षत्र में बदलाव करते हैं, तो इसका सीधा असर सभी जातकों के जीवन, करियर और आर्थिक  स्थिति पर पड़ता है। 24 अक्टूबर 2026 को सूर्य देव अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्य के इस न क्षत्र गोचर से 4 राशियों के लिे उन्नति और धन लाभ के प्रबल योह बन रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी राशियां हैं, जिन्हें गुरु-मंगल का संयोग दिला सकता है अपार धन लाभ और कारोबार में मनचाही तरक्की। 

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन आत्मविश्वास और कामकाज के लिहाज से उत्साह बढ़ाने वाला माना जा सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता दिखाने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने और नई जिम्मेदारियां संभालने का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि 
सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं। ऐसे में सूर्य से जुड़े ज्योतिषीय बदलाव इस राशि के जातकों के लिए विशेष महत्व रखते हैं। स्वाती नक्षत्र में सूर्य का गोचर आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिष्ठा से जुड़े मामलों को लेकर सकारात्मक सोच बनाए रखने की प्रेरणा दे सकता है। लंबे समय से प्रमोशन की उम्मीद कर रहे लोगों को अपनी उपलब्धियां सामने रखने और उचित अवसर तलाशने चाहिए।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का स्वाती नक्षत्र में प्रवेश नए विचारों और कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा सकता है। इस दौरान योजनाबद्ध तरीके से काम करना और अपने संपर्कों का सही उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है। आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलना भविष्य के लिए उपयोगी रहेगा।

धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय लक्ष्य निर्धारित करने और करियर में आगे बढ़ने की दिशा में प्रयास तेज करने का संकेत दे सकता है। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन को ज्योतिषीय मान्यताओं में अवसरों और आत्मविश्वास से जोड़कर देखा जाता है। नई योजनाओं पर काम करने से पहले बाजार की स्थिति और जोखिम का आकलन करना चाहिए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!