Bahula Chaturthi 2026 : गाय के बिना भी पूरी होगी बहुला चतुर्थी की पूजा, जानें कौन-सा तरीका है सबसे उत्तम

Edited By Updated: 30 Aug, 2026 09:58 AM

bahula chaturthi 2026

हिंदू धर्म में बहुला चतुर्थी का बहुत खास महत्व है। हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को बहुला चतुर्थी मनाई जाती है। यह दिन देवों के देव महादेव के पुत्र विघ्नहर्ता गणेश जी को समर्पित है।

Bahula Chaturthi 2026 : हिंदू धर्म में बहुला चतुर्थी का बहुत खास महत्व है। हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को बहुला चतुर्थी मनाई जाती है। यह दिन देवों के देव महादेव के पुत्र विघ्नहर्ता गणेश जी को समर्पित है। इस दिन गणेश जी, भगवान श्री कृष्ण और गौ माता की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि सच्चे मन से और पूरे विधि-विधान के साथ गणेश जी की पूजा करने से संतान की लंबी आयु होती है और उत्तम स्वास्थ्य बनी रहती है। साथ ही र-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। यदि आपके पास या आसपास गाय उपलब्ध न हो, तो भी आप घर पर पूरे विधि-विधान के साथ यह पूजा संपन्न कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं पूजा के लिए कौन सा तरीका सबसे उत्तम माना जाता है। 

Bahula Chaturthi 2026

गाय की अनुपस्थिति में पूजा के सबसे उत्तम विकल्प

चिकनी मिट्टी से गाय और उसके बछड़े की प्रतिमा बनाएं और मूर्ति को मंदिर में स्थापित करके पूजा करें या घर के पूजा स्थल पर गौ माता और बछड़े की तस्वीर स्थापित करें और फल, फूल, अक्षत, रोली और धूप-दीप से पूजा करें। कुछ स्थानों पर गेहूं या जौं के आटे से गाय-बछड़े की आकृति बनाकर पूजा करने की परंपरा भी है। 

Bahula Chaturthi 2026

बहुला चतुर्थी व्रत की मुख्य पूजा विधि

बहुला चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें  और व्रत का संकल्प लें। 

उसके बाद एक लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान गणेश, श्री कृष्ण और गौ-माता की तस्वीर स्थापित करें। 

रोली, चंदन, फूल और दुर्वा अर्पित करें। भगवान गणेश और गौ माता को दूर्वा, मोदक और विशेष रूप से गेहूं के पकवान या भुने हुए अनाज का भोग लगाएं।

बहुला गाय और श्री कृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा सुनें या पढ़ें।

रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करें।

Bahula Chaturthi 2026

ध्यान रखने योग्य विशेष नियम

बहुला चतुर्थी के दिन गाय के दूध, दही, घी या दूध से बनी मिठाइयों का सेवन वर्जित माना जाता है। इस दिन का दूध केवल बछड़े के अधिकार का माना गया है।

 पूजन के उपरांत गौ-सेवा के नाम पर किसी गौशाला में हरा चारा, गुड़ या अनाज दान करें।

Bahula Chaturthi 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!