Best Motivational Story: सूरज की धूप में छिपा वो ज्ञान, जिसने सिकंदर को कर दिया मौन

Edited By Updated: 30 Oct, 2025 06:02 AM

best motivational story

नान में डायोजिनीज नामक एक महान संत रहते थे। उनकी शोहरत दूर-दूर तक फैली हुई थी। उनकी तारीफ सुनकर एक दिन सिकंदर उनसे मिलने गए। संत एक जंगल में बैठे धूप सेंक रहे थे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Best Motivational Story: यूनान में डायोजिनीज नामक एक महान संत रहते थे। उनकी शोहरत दूर-दूर तक फैली हुई थी। उनकी तारीफ सुनकर एक दिन सिकंदर उनसे मिलने गए। संत एक जंगल में बैठे धूप सेंक रहे थे। 

PunjabKesari Best Motivational Story

सिकंदर ने उनके सामने खड़े रहकर कुछ देर प्रतीक्षा की कि संत का ध्यान उनकी ओर जाएगा, पर जब संत ने देर तक उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया तो वह चिढ़कर बोला, ‘‘बाबा, देखो मैं विश्व विजेता सिकंदर हूं।’’

PunjabKesari Best Motivational Story

डायोजिनीज ने आंख मूंदे ही जवाब दिया, ‘‘देखो, मैं डायोजिनीज हूं।’’ सिकंदर हत्प्रभ हो बोला, ‘‘आपके नाम की चारों ओर धूम मची हुई है, कहिए मैं आपकी क्या सेवा कर सकता हूं?’’

संत ने शांति के साथ जवाब दिया, ‘‘सिर्फ थोड़ा हटकर खड़े हो जाओ और सूरज की धूप मेरे ऊपर आने दो।’’ यह जवाब सुनकर सिकंदर संत के आगे नतमस्तक हो गया।

PunjabKesari Best Motivational Story

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!