अजब-गजब: गांव जहां इंसानों से लेकर जानवर सब हैं अंधे

Edited By Updated: 10 Apr, 2025 01:04 PM

blind village in mexico

Mexico tiltepec village story: इस दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं जिन पर भरोसा करना बहुत मुश्किल है। अगर आपसे कहा जाए कि इसी दुनिया में एक ऐसा भी गांव है, जहां पर पैदा होने के बाद हर एक बच्चा अंधा हो जाता है तो शायद ही आप इस पर भरोसा करेंगे, लेकिन एक...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mexico tiltepec village story: इस दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं जिन पर भरोसा करना बहुत मुश्किल है। अगर आपसे कहा जाए कि इसी दुनिया में एक ऐसा भी गांव है, जहां पर पैदा होने के बाद हर एक बच्चा अंधा हो जाता है तो शायद ही आप इस पर भरोसा करेंगे, लेकिन एक कदम आगे जाकर अगर आपसे यह कहे कि इस गांव का हर एक जानवर भी अंधा ही है तो यह आपको ज्यादा हास्यास्पद लगेगा।

PunjabKesari Mexico tiltepec village story

आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन यह बात बिल्कुल सच है। मैक्सिको में एक ऐसा गांव है, जहां पर पैदा होने वाला प्रत्येक बच्चा अंधा हो जाता है। यह बात बेहद चौंकाने वाली है लेकिन मैक्सिको के टिल्टेपक गांव में रहने वाली जनजाति का प्रत्येक सदस्य अंधा है। इसे दुनिया के रहस्यमयी गांवों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। जब कोई बच्चा यहां पैदा होता है, तब उसकी आंखें ठीक होती हैं लेकिन धीरे-धीरे उसकी आंखों की रोशनी जाने लगती है और अंत में वह अंधा हो जाता है।

PunjabKesari Mexico tiltepec village story

टिल्टेपक गांव की जनजाति के बड़े-बुजुर्ग बताते हैं कि इस गांव में एक शापित पेड़ है जो इस अंधेपन की वजह है। लावजुएला नामक इस पेड़ को देखने के बाद लोग ही नहीं बल्कि जानवर भी अंधे हो जाते हैं।

हालांकि, यह केवल एक अंधविश्वास मात्र ही है। स्थानीय लोगों से इतर वैज्ञानिक यहां के अंधेपन की वजह कुछ और ही मानते हैं।
वैज्ञानिकों का मानना है कि यहां पर एक विशेष प्रजाति की जहरीली मक्खी पाई जाती है जिसके काटने की वजह से यहां के लोग धीरे-धीरे अंधे होने लगते हैं और यही मक्खी जानवरों के अंधे होने की वजह भी बनती है। मैक्सिकन गवर्नमैंट ने यहां के लोगों की भलाई के लिए कई प्रयास किए लेकिन सारी कोशिशें विफल रहीं।

PunjabKesari Mexico tiltepec village story

टिल्टेपक गांव में रहने वाली जनजाति को दूसरी जगहों पर बसाया गया लेकिन वातावरण प्रतिकूल होने की वजह से नई जगहों पर रहने में लोगों को दिक्कत आने लगी। वर्तमान समय में इन्हें इनकी हालत पर छोड़ दिया गया है।

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!