बिजनेस में लगातार हो रहा है नुकसान तो कैश बॉक्स में रखें ये शुभ चीजें, कारोबार में आएगी तेजी और होगा धन लाभ

Edited By Updated: 20 Jul, 2026 12:59 PM

cash box vastu remedies

आज कल हर व्यापारी चाहता है कि उसके व्यापार में खूब वृद्धि हो और उसकी कमाई  में इजाफा होता रहे। कई बार व्यापार में उतार-चढ़ाव आना एक आम बात हैं,

Cash Box Vastu Remedies : आज कल हर व्यापारी चाहता है कि उसके व्यापार में खूब वृद्धि हो और उसकी कमाई  में इजाफा होता रहे। कई बार व्यापार में उतार-चढ़ाव आना एक आम बात हैं, लेकिन लंबे समय तक व्यापार में घाटा हो रहा है या ग्राहकों की संख्या में कमी आ गई है या अधिक मेहनत करने के बाद भी पैसा तो आ रहा है लेकिन हाथ में नहीं टिक रहा तो इसका सबसे बड़ा कारण आपके ऑफिस का वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से न केवल व्यापार में तरक्की मिलेगी। साथ ही ग्राहकों की संख्या में पहले से ज्यादा इजाफा देखने को मिलेगा। वास्तु शास्त्र मेंं कैश बॉक्स को कुंबेर देव और माता लक्ष्मी का स्थान माना जाता है। अगर कैश बॉक्स के स्थान में कुछ विशेष चीजें रखी जाएं, तो  व्यापार में दिन-दूनी रात-चौगुनी तरक्की होती है। तो आइए जानते हैं कि बिजनेस की मंदी दूर करने के लिए अपने कैश बॉक्स में कौन सी चीजें रखनी चाहिए।

Cash Box Vastu Remedies

गोमती चक्र
हिंदू धर्म में गोमती चक्र को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गोमती चक्र में हल्दी और कुमकुम का तिलक लगाकर एक रोशमी कपड़े में बांध कर कैश बॉक्स में रख दें। इस उपाय को करने से पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है और ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी होती है। 

Cash Box Vastu Remedies

7 पीली कौड़ियां
माना जाता है कि पुराने समय में लोग कौड़ियों का इस्तेमाल धन का लेन-देन और धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करने के लिए करते थे, यह परंपरा सदियों से आज तक चली आ रही है। शुक्रवार के दिन 7 पीली कौड़ियां मां लक्ष्मी के चरणों में रखें, उनकी पूजा करें और फिर इन्हें अपने कैश बॉक्स में रख दें। ऐसा करने से कैश बॉक्स कभी खाली नहीं होता और धन का आगमन बना रहता है। 

चांदी का सिक्का और साबुत धनिया
साबुत धनिया खुशहाली और बरकत का प्रतीक माना जाता है। एक छोटे से लाल कपड़े में थोड़ा सा साबुत धनिया और एक चांदी का सिक्का बांधकर पोटली बना लें। इसे तिजोरी के उत्तर कोने में रखें। वास्तु के अनुसार, इस उपाय को करने से अचानक होने वाले खर्चों और बिजनेस के बड़े नुकसान रुक जाते हैं। 

Cash Box Vastu Remedies

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!