Kundli Tv- कहीं आप भी तो नहीं मूर्खों की Category में, जानें लक्ष्ण

Edited By Jyoti,Updated: 26 Jun, 2018 01:38 PM

chanakya policy

कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य अपने न्यायप्रिय आचरण के लिए जाने जाते थे। इनकी नीतियों के बल पर ही चंद्रगुप्त मौर्य ने मौर्य साम्राज्य पर जीत हासिल की थी। मुद्राराक्षस के अनुसार इनका असली नाम ''विष्णुगुप्त'' था। विष्णुपुराण, भागवत आदि पुराणों में तो चाणक्य...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari


कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य अपने न्यायप्रिय आचरण के लिए जाने जाते थे। इनकी नीतियों के बल पर ही चंद्रगुप्त मौर्य ने मौर्य साम्राज्य पर जीत हासिल की थी। मुद्राराक्षस के अनुसार इनका असली नाम 'विष्णुगुप्त' था। विष्णुपुराण, भागवत आदि पुराणों में तो चाणक्य का नाम आया ही है, बौद्ध ग्रंथों में भी इसकी कथा बराबर मिलती है।

PunjabKesari
इतने बड़े साम्राज्य के मंत्री होने के बावजूद वह एक साधारण सी कुटिया में रहते थे। उनका जीवन बहुत सादा था। चाणक्य ने अपने जीवन से मिले अनुभवों को चाणक्य नीति सूत्र में जगह दिया है। चाणक्य नीति में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं जिस पर यदि व्यक्ति अमल करे तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन चाणक्य नीति में कुछ ऐसी बातों का भी जिक्र किया गया है जिन्हें करने वाला व्यक्ति मूर्ख कहलाता है। यदि आप या आपके आस-पास वाला कोई व्यक्ति नीचे बताई गई बातों को करता है तो समझ जाइए वह सबसे बड़ा मूर्ख है।

ये लोग कहलाते हैं मूर्ख
यदि कोई व्यक्ति बिना ज्ञान के ही घमंड में चूर रहता है, तो वह सबसे बड़ा मूर्ख कहलाता है। इसके साथ जो लोग दरिद्र होकर भी बड़े-बड़े सपने देखते हैं और बिना मेहनत किए ही धनवान बनने की चाहत रखते हैं, ऐसे लोग सबसे बड़े मूर्खों की कैटेगरी में आते हैं।

PunjabKesari

जो लोग अपना काम छोड़कर दूसरों के कामों में लगे रहते हैं, चाणक्य के अनुसार ऐसे लोगों को सबसे बड़ा मूर्ख माना गया है। जो लोग गलत काम करते हैं या गलत लोगों की संगत में रहते हैं, चाणक्य के अनुसार ऐसे लोग भी मूर्ख माने जाते हैं। 

कुछ लोग जानबूझ कर अपने से शक्तिशाली व्यक्ति से दुश्मनी मोल लेते हैं। वह महामूर्खों की श्रेणी में आता है। इसके साथ जो लोग शत्रु को मित्र बना लेते हैं और अपने दोस्त से नफ़रत करने लगते हैं, वह भी मूर्खों की कैटेगरी में आते हैं। 

जो लोग पूरे दिन बुरे कर्म करते हैं और जिनका मन बुरे कामों में ही लगता है, वह लोग भी मूर्ख कहलाते हैं। 

जो व्यक्ति दूसरों के सामने अपने कार्यों के भेद खोल देते हैं और बिना वजह किसी पर भी शक करने लगते हैं, ऐसे व्यक्ति भी मूर्ख हैं। इतना ही नहीं, जल्दी हर एक पर भरोसा करने वाले लोगों को भी मूर्ख कहा गया है। 

PunjabKesari

आलसी लोग जिन्हें वक्त की कद्र नहीं होती, ऐसे लोग भी मूर्ख हैं। इसके अलावा जो पूरा दिन बेफ़िजूल काम करने में लगे रहते हैं, वह लोग भी मूर्ख कहलाते हैं। 

जिनकी भगवान में आस्था नहीं होती उन्हें नास्तिक कहा जाता है। भगवान को न मानने वाले और उनका अपमान करने वाले व्यक्ति भी सबसे बड़े मूर्ख होते हैं।

किसके श्राप से बजरंगबली की माता बनी वानरी (देखें Video)

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!