जानें, 2026 संकष्टी चतुर्थी की तिथियों और शुभ समय की पूरी जानकारी

Edited By Updated: 14 Dec, 2025 12:52 PM

sankashti chaturthi 2026

पत्येक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाने वाली संकष्टी चतुर्थी का हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। यह दिन ज्ञान, बुद्धि और मंगलकारी देवता भगवान श्री गणेश को समर्पित होता है।

Sankashti Chaturthi 2026: प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाने वाली संकष्टी चतुर्थी का हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। यह दिन ज्ञान, बुद्धि और मंगलकारी देवता भगवान श्री गणेश को समर्पित होता है। संकष्टी शब्द का अर्थ है संकटों से मुक्ति दिलाना। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से चंद्र दर्शन के साथ गणेश जी की पूजा करने से भक्तों के जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यदि आप वर्ष 2026 में आने वाली सभी संकष्टी चतुर्थी तिथियों पर उपवास रखने और गणपति जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं 2026 में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी की तिथियों के बारे में-

Sankashti Chaturthi 2026

तिथि  चतुर्थी का नाम
6 जनवरी 2026 अंगारकी चतुर्थी
5 फरवरी 2026 संकष्टी चतुर्थी
6 मार्च 2026 संकष्टी चतुर्थी
5 अप्रैल 2026 संकष्टी चतुर्थी
5 मई 2026 अंगारकी चतुर्थी
3 जून 2026 संकष्टी चतुर्थी
3 जुलाई 2026 संकष्टी चतुर्थी
2 अगस्त 2026 संकष्टी चतुर्थी
31 अगस्त 2026 संकष्टी चतुर्थी
29 सितंबर 2026 अंगारकी चतुर्थी
29 अक्टूबर 2026 संकष्टी चतुर्थी
27 नवंबर 2026 संकष्टी चतुर्थी
26 दिसंबर 2026 संकष्टी चतुर्थी

 

Sankashti Chaturthi 2026

संकष्टी चतुर्थी का महत्व
हिंदू मान्यताओं में, संकष्टी चतुर्थी का व्रत संकटों का निवारण करने वाला और अत्यंत फलदायी माना गया है। यह पवित्र उपवास हर चंद्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस तिथि को विशेषकर जब यह मंगलवार के दिन पड़ती है, इसे अंगारकी चतुर्थी भी कहा जाता है, जिसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। जो भी साधक पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करते हुए यह व्रत रखता है, विघ्नहर्ता गणेश जी उसके जीवन के समस्त कष्टों और बाधाओं को दूर करते हैं। यह व्रत बप्पा को प्रसन्न करने का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे भक्तों को सुख-समृद्धि और ज्ञान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Sankashti Chaturthi 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!