Chintpurni Dham: चिंतपूर्णी में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले 3 युवक पंजाब से गिरफ्तार

Edited By Updated: 03 Dec, 2023 08:16 AM

chintpurni dham

उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के तलवाड़ा बाईपास पर गत सप्ताह दुकान के शटरों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले 3 युवकों

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

चिंतपूर्णी (हिमांशु): उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के तलवाड़ा बाईपास पर गत सप्ताह दुकान के शटरों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले 3 युवकों को हिमाचल पुलिस ने पंजाब के विभिन्न स्थानों से हिरासत में लिया है। 

थाना प्रभारी रोहिणी ठाकुर के अनुसार घटना को अंजाम देने के लिए 3 युवक चिंतपूर्णी पहुंचे थे जहां इनके द्वारा एक वीरान जगह तलाशी गई। तलवाड़ा बाईपास का चयन भी इसीलिए हुआ क्योंकि वहां लोगों की पैदल आवाजाही कम होती है और कैमरे आदि भी कम जगहों पर ही लगे हैं।

पता चला है कि जिस दौरान आरोपियों ने खालिस्तान समर्थन मेें नारे लिखे, उसी दिन वे मौके से निकलकर पंजाब चले गए। अब जब पुलिस द्वारा सी.सी.टी.वी. फुटेज देखी गई तो होटल में लगे कैमरों से आरोपी युवकों की शिनाख्त हुई। पुलिस टीम ने पंजाब के कई स्थानों पर आरोपियों की खोज की। बाद में इन युवकों को पंजाब के गोरायां से हिरासत में लिए गए। आरोपियों की पहचान फूल चंद (26), हैरी (21), जिंदर (28) निवासी गांव संग ढेसिया गोरायां के रूप में हुई है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!