Dev Uthani Ekadashi: किस दिन रखा जाएगा देवउठनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पारण समय

Edited By Updated: 23 Oct, 2025 06:48 AM

dev uthani ekadashi

देवउठनी एकादशी भारत के धार्मिक और पावन अवसरों में से एक महत्वपूर्ण दिन है। इसे वर्ष का ऐसा समय माना जाता है जब भगवान विष्णु चार महीने के चातुर्मास के निद्रा काल से जागते हैं।इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर शनिवार को रखा जाएगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dev Uthani Ekadashi: देवउठनी एकादशी भारत के धार्मिक और पावन अवसरों में से एक महत्वपूर्ण दिन है। इसे वर्ष का ऐसा समय माना जाता है जब भगवान विष्णु चार महीने के चातुर्मास के निद्रा काल से जागते हैं।इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर शनिवार को रखा जाएगा। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ विष्णु जी की पूजा करने से मन की हर मुराद पूरी होती है और जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। इस दिन व्रती सुबह से ही अपने आहार और पूजा में विशेष सतर्क रहते हैं और रात तक व्रत रखते हैं। तो आइए जानते हैं इस वर्ष देवउठनी एकादशी की सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पारण समय के बारे में-

PunjabKesari Dev Uthani Ekadashi

Dev Uthani Ekadashi Shubh Muhurat देवउठनी एकादशी शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि की शुरुआत 1 नवंबर शनिवार को सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन 2 नवंबर रविवार को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर खत्म होगा। इस बार देवउठनी एकादशी का व्रत दो दिन रखा जाएगा। गृहस्थ लोग 1 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रखेंगे, जबकि वैष्णव जन 2 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रहेंगे।

PunjabKesari Dev Uthani Ekadashi

Dev Uthani Ekadashi Parana time देवउठनी एकादशी पारण समय
देवउठनी एकादशी का पारण 2 दिन है। गृहस्थ लोग देवउठनी एकादशी का पारण 2 नवंबर को दोपहर में 01 बजकर 11 मिनट से दोपहर 03 बजकर 23 मिनट के बीच कभी भी कर सकते हैं। उस​ दिन हरि वासर का समापन दोपहर में 12 बजकर 55 मिनट पर होगा।

PunjabKesari Dev Uthani Ekadashi

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!