Air travel becomes expensive during the festive season: त्योहारी सीजन में हवाई सफर महंगा, कुछ मार्गों पर किराया सात गुना तक

Edited By Updated: 30 Oct, 2026 02:23 PM

air travel becomes expensive during the festive season

दीवाली से पहले घर पहुंचने की तैयारी कर रहे यात्रियों को इस बार हवाई सफर के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है। त्योहारी सीजन में हवाई मार्गों पर यात्रियों की बढ़ती मांग के बीच विमान किरायों में भारी उछाल आया है।

नई दिल्ली (इंट): दीवाली से पहले घर पहुंचने की तैयारी कर रहे यात्रियों को इस बार हवाई सफर के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है। त्योहारी सीजन में हवाई मार्गों पर यात्रियों की बढ़ती मांग के बीच विमान किरायों में भारी उछाल आया है। देश के कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य दिनों के मुकाबले टिकटों की कीमतें दो से सात गुना तक पहुंच गई हैं। खास तौर पर व्यस्त समय की उड़ानों में सफर करना यात्रियों के लिए महंगा सौदा साबित हो रहा है।

सुबह की उड़ान के मुकाबले शाम को सफर महंगा
उड़ानों के समय का असर भी टिकटों की कीमत पर साफ दिखाई दे रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु से दिल्ली के लिए 6 नवंबर को सुबह 5 बजे की उड़ान का टिकट करीब 15,901 रुपए में मिल रहा था, जबकि उसी दिन दोपहर 3 बजकर 45 मिनट की उड़ान का किराया 40,506 रुपए तक पहुंच गया। इससे स्पष्ट है कि केवल यात्रा की तारीख ही नहीं, बल्कि उड़ान का समय भी यात्रियों के खर्च को काफी प्रभावित कर रहा है।

मांग बढ़ने और सीटें सीमित होने से उछाल
त्योहारी सीजन में नौकरी और कारोबार के सिलसिले में दूसरे शहरों में रहने वाले लोग घर लौटते हैं। ऐसे में खास तारीखों पर हवाई यात्रा की मांग तेजी से बढ़ जाती है। ऑनलाइन बुकिंग के दौरान उपलब्ध सीटों और मांग के आधार पर किराया तय होने से लोकप्रिय उड़ानों के टिकट जल्द महंगे हो जाते हैं। 

कुछ मार्गों पर उड़ानों की सीमित संख्या भी कीमतों में बढ़ोतरी की वजह बनती है। इसके अलावा घरेलू उड़ानों की क्षमता और ईंधन की बढ़ती लागत भी किरायों पर असर डाल सकती है। 

ऐसे में दीवाली के आसपास यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए टिकट की कीमतों में अंतर समझना और उड़ान के समय के विकल्पों की तुलना करना जरूरी हो गया है।

दिल्ली-कोलकाता का किराया 78 हजार रुपए के पार
हवाई किरायों में उछाल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली से कोलकाता का टिकट सामान्य दिनों में जहां करीब 11,669 रुपए में मिल रहा था, वहीं 6 नवंबर के लिए इसकी कीमत बढ़कर 78,694 रुपए तक पहुंच गई है। इसी तरह बेंगलुरु से दिल्ली का किराया सामान्य दिनों के 15,901 रुपए के मुकाबले व्यस्त समय में 40,506 रुपए तक पहुंच गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई से दिल्ली का किराया भी 11,531 रुपए से बढ़कर 60,577 रुपए तक पहुंच गया है। दिल्ली से हैदराबाद के लिए सामान्य दिनों में 8,935 रुपए का टिकट व्यस्त समय में 27,895 रुपए तक पहुंच गया है। दिल्ली-अहमदाबाद मार्ग पर किराया 6,121 रुपए से बढ़कर 23,413 रुपए, जबकि दिल्ली-बेंगलुरु मार्ग पर 8,978 रुपए से बढ़कर 26,838 रुपए तक पहुंच गया है। दिल्ली से मुंबई के लिए भी सामान्य किराया 5,223 रुपए के मुकाबले 26,793 रुपए तक दर्ज किया गया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!