Festival Season: फलों की कीमतों में 10-12 फीसदी का उछाल, छठ तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

Edited By Updated: 29 Oct, 2026 08:54 AM

festival season

त्योहारों के मौसम में फलों की कीमतों में तेजी आने लगी है। एशिया की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी आजादपुर में इस सप्ताह की शुरुआत में ही फलों के थोक दाम 10 से 12 फीसदी तक बढ़ गए हैं। आढ़तियों के मुताबिक, फलों की कमजोर फसल, मंडी में आवक घटने और त्योहारों के...

नई दिल्ली (इंट): त्योहारों के मौसम में फलों की कीमतों में तेजी आने लगी है। एशिया की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी आजादपुर में इस सप्ताह की शुरुआत में ही फलों के थोक दाम 10 से 12 फीसदी तक बढ़ गए हैं। आढ़तियों के मुताबिक, फलों की कमजोर फसल, मंडी में आवक घटने और त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने से कीमतों पर दबाव है। छठ पूजा तक दामों में और तेजी आने की आशंका है। हालांकि, कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) का अनुमान है कि छठ के बाद थोक कीमतें फिर सामान्य हो सकती हैं।

सेब से लेकर अनार तक महंगे: रिपोर्ट के मुताबिक कश्मीर से आने वाले रॉयल डिलिशियस सेब का 10 किलो का थोक बॉक्स 24 अक्तूबर को 1,000 से 1,300 रुपए में मिल रहा था, जो मंगलवार को बढ़कर 1,200 से 1,400 रुपए हो गया। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर से आने वाले सेब के दाम 1,500-1,900 रुपए से बढ़कर 1,600-2,000 रुपए प्रति बॉक्स हो गए। कश्मीर के अमरीकन सेब की कीमत 60-100 रुपए से बढ़कर 80-110 रुपए प्रति किलो और गोल्डन सेब की कीमत 30-50 रुपए से बढ़कर 40-70 रुपए प्रति किलो हो गई। महाराष्ट्र के अनार के दाम भी 100-220 रुपए से बढ़कर 120-250 रुपए प्रति किलो पहुंच गए हैं।

केले और अमरूद की कीमतों में भी उछाल: हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली-एन.सी.आर. से आने वाले केले के थोक दाम पिछले सप्ताह 16-25 रुपए प्रति किलो थे, जो अब 50-70 रुपए तक पहुंच गए हैं। वहीं महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से आने वाले अमरूद की कीमत 40-90 रुपए से बढ़कर 70-120 रुपए प्रति किलो हो गई है। इन कीमतों में बढ़ोतरी से त्योहारों पर फल खरीदने वाले ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

आवक में 5 से 10 फीसदी की कमी: ए.पी.एम.सी. के उपसचिव मोहन लाल सैनी ने बताया कि बीते कुछ दिनों में फलों की आवक 5 से 10 फीसदी तक घटी है। त्योहारों में मांग बढ़ने से खासकर उन फलों के दाम बढ़े हैं, जिनका इस्तेमाल पूर्वांचल के लोग छठ पूजा में करते हैं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!