दिवाली पर अलग से जलाए जाते हैं 3 दीए, जानें इसके पीछे का कारण

Edited By Updated: 17 Oct, 2019 10:54 AM

diwali 2019

इस बात से तो सब वाकिफ ही हैं कि दिवाली की रात चारों तरफ दीए जलाए जाते हैं। शास्त्रों में बताया गया है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
इस बात से तो सब वाकिफ ही हैं कि दिवाली की रात चारों तरफ दीए जलाए जाते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि घर के हर कोने में दीया जलाना चाहिए। दीपावली के दिन माता लक्ष्‍मी की पूजा करने के लिए एक दीपक अलग से जलाया जाता है और वह दीपक पीतल या स्टील का होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली के 5 दिन लगातार कुछ खास प्रकार के दीए जलाए जाते हैं। आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।   
PunjabKesari, diwali 2019
शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन यमराज के समक्ष जिस घर में दीपदान किया जाता है, वहां अकाल मृत्यु नहीं होती है। धनतेरस पर भी सभी जगह दीपक जलाए जाते हैं लेकिन बहुत कम लोग हैं जो यम को दीप दान करते हैं। धनतेरस की शाम को मुख्य द्वार पर 13 और घर के अंदर भी 13 दीप जलाने होते हैं। लेकिन यम के नाम का दीपक परिवार के सभी सदस्यों के घर आने और खाने-पीने के बाद सोते समय जलाया जाता है। इस दीप को जलाने के लिए पुराने दीपक का उपयोग किया जाता है जिसमें सरसों का तेल डाला जाता है। यह दीपक घर से बाहर दक्षिण की ओर मुख कर नाली या कूड़े के ढेर के पास रख दिया जाता है। 
PunjabKesari, diwali 2019
कई घरों में इस दिन रात को घर का सबसे बुजुर्ग सदस्य एक दीया जला कर पूरे घर में घुमाता है और फिर उसे लेकर घर से बाहर कहीं दूर रख कर आता है। घर के अन्य सदस्य अंदर रहते हैं और इस दीये को नहीं देखते हैं। यह दीया यम का दीया कहलाता है। माना जाता है कि पूरे घर में इसे घूमा कर बाहर ले जाने से सभी बुराइयां और कथित बुरी शक्तियां घर से बाहर चली जाती हैं।
PunjabKesari, diwali 2019
दीपावली की रात को घर में और घर के आसपास खास जगहों पर दीपक जलाकर रखे जाते हैं। कहते हैं कि दीपावली की रात को देवालय में शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे तुरंत ही कर्ज से छुटकारा मिलता है और आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!