Papankusha Ekadashi: आज करें ये काम, मिट जाएंगे सभी पाप

Edited By Updated: 25 Mar, 2025 06:49 AM

do this work on ekadashi

Papankusha Ekadashi 2025: आज पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु के पद्मनाभ स्वरूप के पूजन का विधान है। शास्त्रनुसार पापांकुशा एकादशी हजार अश्वमेघ व सौ सूर्य यज्ञ के बराबर फल देती है। पाप रूपी हाथी को पुण्यरूपी अंकुश से वेधने के कारण ही इसे पापांकुशा...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Papankusha Ekadashi 2025: आज पापांकुशा एकादशी पर भगवान विष्णु के पद्मनाभ स्वरूप के पूजन का विधान है। शास्त्रनुसार पापांकुशा एकादशी हजार अश्वमेघ व सौ सूर्य यज्ञ के बराबर फल देती है। पाप रूपी हाथी को पुण्यरूपी अंकुश से वेधने के कारण ही इसे पापांकुशा कहते हैं। श्री कृष्ण ने पद्म व ब्रह्मवैवर्त पुराण में इसका वर्णन किया गया है। जिसके अनुसार पापांकुशा स्वर्ग, मोक्ष, आरोग्यता, सुंदर जीवनसाथी व अन्न-धन देने वाली है। यह गंगा, गया, काशी, कुरुक्षेत्र व पुष्कर जैसी पुण्यवान हैं। इसके प्रताप से सहज ही विष्णु पद प्राप्त होता है। दस-दस पीढ़ी मातृ-पितृ स्त्री व मित्र पक्ष का उद्धार होता है। इस दिन जो व्यक्ति सोना, तिल, गाय, अन्न, जल, छाता व जूते दान करता है वो रोगों से बचकर स्वस्थ शरीर प्राप्त करता है।

PunjabKesari Papankusha Ekadashi

Papankusha Ekadashi puja vidhi- स्पेशल पूजन विधि: घर की उत्तर-पूर्व दिशा में सफ़ेद कपड़े पर शेष शैया पर सोए विष्णु का वो चित्र रखें जिसमें से उनके नाभि से कमल उदय हो रहा हो। पीतल का कलश स्थापित करें। कलश में जल, दूध, सुपारी, तिल व सिक्के डालें, कलश के मुख पर पीपल के पत्ते रख कर उस पर नारियल रखें तथा विधिवत पूजन करें। तिल के तेल का दीप करें, चंदन की अगरबत्ती जलाएं, चंदन चढ़ाएं, नीले फूल चढ़ाएं, काली मिर्च युक्त बादाम की खीर का भोग लगाएं व 11 केलों का भोग लगाएं तथा तुलसी की माला से 108 बार यह विशेष मंत्र जपें। पूजन उपरांत खीर प्रसाद स्वरूप बांटे।

PunjabKesari Papankusha Ekadashi

Papankusha Ekadashi mantra- स्पेशल पूजन मंत्र: ॐ पद्मगर्भाय नमः॥

PunjabKesari Papankusha Ekadashi

Papankusha Ekadashi upay- गुड हेल्थ के लिए: भगवान विष्णु पर शहद चढ़ाकर सेवन करें।

गुडलक के लिए: पानी में तिल मिलाकर भगवान विष्णु पर चढ़ाएं।

PunjabKesari Papankusha Ekadashi

विवाद टालने के लिए: कर्पूर से काले तिल जलाकर भगवान विष्णु की आरती करें। 

नुकसान से बचने के लिए: भगवान विष्णु पर 11 पीपल के पत्तों की माला चढ़ाएं। 

प्रोफेशनल सक्सेस के लिए: भगवान विष्णु पर 11 काली मिर्च के दाने चढ़ाएं। 

एजुकेशन में सक्सेस के लिए: कागज़ में काजल से "जलज" लिखकर भगवान विष्णु पर चढ़ाएं।

बिज़नेस में सफलता के लिए: भगवान विष्णु पर चढ़े केसर से राइट हैंड की हथेली पर टीका करें। 

पारिवारिक खुशहाली के लिए: मध्यान के समय घर की पश्चिम दिशा में शंख बजाएं।

लव लाइफ में सक्सेस के लिए: भगवान विष्णु पर चढ़े 5 कमलगट्टे नीले कपड़े में बांध कर बेडरूम में रखें। 

मैरिड लाइफ में सक्सेस के लिए: भगवान विष्णु पर इत्र चढ़ाकर इस्तेमाल करें।

PunjabKesari Papankusha Ekadashi upay

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!