क्या आप जानते हैं भगवान शिव के रुद्र अवतारों के बारे में ?

Edited By Lata,Updated: 20 May, 2019 11:01 AM

do you know about rudra avatar of lord shiva

हमारे हिंदू धर्मिक शास्त्रों में बहुत से देवी-देवताओं को पूजा जाता है। तो ऐसे में हफ्ते का हर एक दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हमारे हिंदू धर्मिक शास्त्रों में बहुत से देवी-देवताओं को पूजा जाता है। तो ऐसे में हफ्ते का हर एक दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है और ऐसे ही भगवान शिव की पूजा के लिए सोमवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। वैसे तो जो शिव भक्त होता है वह उनके लिए सभी दिन एक बराबर होते हैं, लेकिन सोमवार का दिन विशेष माना जाता है। शास्त्रों में उन्होंने सृष्टि के संहारकर्ता के रूप में जाना जाता है। लेकिन फिर भी उनके जन्म को लेकर लोगों की अलग-अलग मान्यताएं बनी हुई हैं। इसके अलावा कई पुराणों में भी उनकी उत्पत्ति का विवरण मिलता है। जैसे कि विष्णु पुराण के अनुसार ब्रह्मा भगवान विष्णु की नाभि कमल से पैदा हुए जबकि शिव भगवान विष्णु के माथे के तेज से उत्पन्न हुए बताए गए हैं। विष्णु पुराण के अनुसार माथे के तेज से उत्पन्न होने के कारण ही शिव हमेशा योगमुद्रा में रहते हैं।
PunjabKesari, kundli tv
श्रीमद् भागवत के अनुसार एक बार जब भगवान विष्णु और ब्रह्मा अहंकार से अभिभूत हो स्वयं को श्रेष्ठ बताते हुए लड़ रहे थे तब एक जलते हुए खंभे से भगवान शिव प्रकट हुए। विष्णु पुराण में वर्णित शिव के जन्म की कहानी शायद भगवान शिव का एकमात्र बाल रूप वर्णन है। इसके अनुसार ब्रह्मा को एक बच्चे की जरूरत थी। उन्होंने इसके लिए तपस्या की। तब अचानक उनकी गोद में रोते हुए बालक शिव प्रकट हुए। ब्रह्मा ने बच्चे से रोने का कारण पूछा तो उसने बड़ी मासूमियत से जवाब दिया कि उसका कोई नाम नहीं है इसलिए वह रो रहा है।

क्या शिव और शंकर अलग-अलग हैं ? (VIDEO)

तब ब्रह्मा ने शिव का नाम ‘रूद्र’ रखा जिसका अर्थ होता है ‘रोने वाला’। शिव तब भी चुप नहीं हुए। इसलिए ब्रह्मा ने उन्हें दूसरा नाम दिया वो भी शिव को पसंद नहीं आया और वे फिर भी चुप नहीं हुए। इस तरह शिव को चुप कराने के लिए ब्रह्मा ने 8 नाम दिए और शिव 8 नामों (रूद्र, शर्व, भाव, उग्र, भीम, पशुपति, ईशान और महादेव) से जाने गए। शिव पुराण के अनुसार यह नाम पृथ्वी पर लिखे गए थे।
PunjabKesari, kundli tv
शिव के इस प्रकार ब्रह्मा पुत्र के रूप में जन्म लेने के पीछे भी विष्णु पुराण की एक पौराणिक कथा है। इसके अनुसार जब धरती, आकाश, पाताल समेत पूरा ब्रह्माण्ड जलमग्न था तब ब्रह्मा, विष्णु और महेश (शिव) के सिवा कोई भी देव या प्राणी नहीं था। तब केवल विष्णु ही जल सतह पर अपने शेषनाग पर लेटे नजर आ रहे थे। तब उनकी नाभि से कमल नाल पर ब्रह्मा जी प्रकट हुए। ब्रह्मा-विष्णु जब सृष्टि के संबंध में बातें कर रहे थे तो शिव जी प्रकट हुए। ब्रह्मा ने उन्हें पहचानने से इंकार कर दिया। तब शिव के रूठ जाने के भय से भगवान विष्णु ने दिव्य दृष्टि प्रदान कर ब्रह्मा को शिव की याद दिलाई।

शिव मंदिर से उठा लाएं ये एक चीज़, आपकी सभी wishes होंगी पूरी (VIDEO)

PunjabKesari, kundli tv
ब्रह्मा को अपनी गलती का एहसास हुआ और शिव से क्षमा मांगते हुए उन्होंने उनसे अपने पुत्र रूप में पैदा होने का आशीर्वाद मांगा। शिव ने ब्रह्मा की प्रार्थना स्वीकार करते हुए उन्हें यह आशीर्वाद प्रदान किया। जब ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना शुरू की तो उन्हें एक बच्चे की जरूरत पड़ी और तब उन्हें भगवान शिव का आशीर्वाद ध्यान आया। अत: ब्रह्मा ने तपस्या की और बालक शिव बच्चे के रूप में उनकी गोद में प्रकट हुए। 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!