Dream Interpretation Money: सपने में सिक्के देखना अच्छा या बुरा, जानें कब शुरू होंगे अच्छे दिन या होगा बैड लक

Edited By Updated: 14 Jun, 2025 07:00 AM

dream interpretation money

Dreams About coins Meaning: सपने में सिक्के देखने से क्या होता है? क्या आप जानते हैं सपने में सिक्के दिखने के शुभ-अशुभ संकेत ? जानें। हर व्यक्ति अलग-अलग सपने देखता है, ऐसे में जहां किसी को अच्छे सपने दिखते हैं, तो वहीं किसी को बुरे, लेकिन यह जान लें...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dreams About coins Meaning: सपने में सिक्के देखने से क्या होता है? क्या आप जानते हैं सपने में सिक्के दिखने के शुभ-अशुभ संकेत ? जानें। हर व्यक्ति अलग-अलग सपने देखता है, ऐसे में जहां किसी को अच्छे सपने दिखते हैं, तो वहीं किसी को बुरे, लेकिन यह जान लें कि सपने सभी को आते हैं। अच्छे सपने देखकर जहां व्यक्ति खुश हो जाता है, वहीं बुरे सपने देखकर व्यक्ति डर जाता है। सपने उन्हें ज्यादा आते हैं, जिनकी नींद हल्की होती है, गहरी नींद वाले लोगों के सपने कम होते हैं। चलिए, आज हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताते हैं, जिन्हें देखकर मनुष्य खुश तो होता है, लेकिन यह नहीं समझ पाता कि ऐसे सपने देखना शुभ है या अशुभ।

PunjabKesari Dream Interpretation Money

कई लोग अपने सपने के बारे में बताते हैं कि उन्होंने सपने में सिक्के देखे, सपने में सिक्के दिए या फिर सपने में सिक्के लिए। दरअसल, सिक्कों से जुड़े सपने, जो कई अलग-अलग परिस्तिथियों में देखे जाते हैं, उनका अर्थ भी परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग होता है। कौन-से सिक्के देखने से क्या होता  है?

PunjabKesari Dream Interpretation Money
आपने अपने सपने में किस धातु का सिक्का देखा और उसका क्या अर्थ होता है, आइए, हम आपको बताते हैं :
Seeing currency coins in dreams सपने में मुद्रा (करंसी) के सिक्के देखना

यदि आप सपने में मुद्रा (करंसी) से जुड़े सिक्के देखते हैं यानी अपने देश की करंसी के सिक्के देखते हैं, तो यह आपके आने वाले खर्चे या आने वाले मुनाफे की और संकेत करता है। यदि आपको सपने में कोई ये सिक्के दे, तो इसका मतलब है कि आपको आने वाले समय में कुछ न कुछ मुनाफा अवश्य होगा। इसी तरह यदि सपने में आप ये सिक्के किसी को देते हुए दिखते हैं, तो इसका अर्थ यह है कि आने वाले समय में आपको जो बड़ी आर्थिक हानि होने वाली थी, वो थोड़े से नुक्सान से खत्म हो जाएगी। यानि आपका बड़ा घटा छोटे घाटे में टल जाएगा।

PunjabKesari Dreams About coins
Seeing gold coins in a dream सपने में सोने के सिक्के देखना
यदि आपको सपने में सोने के सिक्के दिखाई देते हैं, तो निराश न हों। सपने में सोने के सिक्के दिखने का सीधा संबंध सूर्य से है। सूर्य सबसे अधिक ऊर्जावान है और सूर्य हमारे अंदर के उत्साह, जोश और उमंग की तरफ इशारा करता है। अगर आप किसी ऐसी परिस्थिति में हैं, जहां आप यह निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि आपको यह कार्य करना चाहिए या नहीं, तो आप खुश हो जाइए। यह सपना आपको यही बता रहा है कि आप जो कार्य करने जा रहे हैं, वो आपके लिए बहुत ही शुभ और फलदायी होगा।

PunjabKesari Dreams About coins
Seeing silver coins in a dream सपने में चांदी के सिक्के देखना
अगर आपको सपने में चांदी के सिक्के दिखाई दें, तो ये चन्द्रमा को दर्शाता है। ऐसा सपना हमारे सहजबोध (इंट्यूशन) की तरफ इशारा करता है जैसे- आप यदि किसी ऐसी अवस्था में हैं, जहां आप यह निश्चय नहीं कर पा रहे हैं कि ये करना सही होगा या वो करना। ऐसी स्थिति में आपको अपने सहजबोध (इंट्यूशन) की सुननी चाहिए। सपने में चांदी के सिक्के आपकी उलझन का उत्तर दर्शाते हैं।

PunjabKesari Dream Interpretation Money
Seeing copper coins in a dream सपने में तांबे के सिक्के देखना
तांबे के सिक्के ग्रह मंगल से संबंध रखते हैं। सपने में तांबे के सिक्के दिखने का मतलब है, उभारना, इलाज (हीलिंग)। यदि आप सपने में खुद को किसी से तांबे के सिक्के लेते हुए देखते हैं, तो ये सपना आपके स्वास्थ्य की तरफ इशारा करता है। यह सपना यह बताता है कि आप जिस समस्या या बीमारी से जूझ रहे थे, अब आप उससे बाहर आ जाएंगे। साथ ही आने वाले समय में आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा।

PunjabKesari Dreams About coins

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!