सावन के महीने में सपने में खुद की शादी देखना शुभ है या अशुभ? स्वप्न शास्त्र से जानें इसके खास संकेत

Edited By Updated: 27 Jul, 2026 04:18 PM

dreaming of own wedding in sawan

सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह माह देवों के देव महादेव को बहुत प्रिय है। सावन का पावन महीना भगवान शिव की भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

Dreaming of own wedding in Sawan : सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। यह माह देवों के देव महादेव को बहुत प्रिय है। सावन का पावन महीना भगवान शिव की भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इस पवित्र महीने में वातावरण में सात्विकता बढ़ जाती है, जिससे हमारे सपनों का महत्व और उनके पीछे के संकेत और भी गहरे हो जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सावन के दौरान आने वाले सपने सीधे तौर पर हमारे जीवन और भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। यदि आपको भी सावन के महीने में सपने में खुद की शादी का सपना आता है, तो मन में यह सवाल उठना जरूरी है कि यह शुभ संकेत हैं या अशुभ।  तो आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसके पीछे छुपे हुए खास संकेत के बारे में-

Dreaming of own wedding in Sawan

कैसा होता है खुद की शादी का सपना?
आम दिनों में सपने में खुद की शादी देखना शुभ नहीं माना जाता है। यह सपना किसी परेशानी या सेहत से जुड़ी समस्या का संकेत माना जाता है। लेकिन जब यह सपना सावन के महीने में दिखाई देता है, तो इसके सारे मायने बदल जाते हैं। माना जाता है कि सावन के महीने में सपने में खुद की शादी को देखना जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आता है। कहा जाता है कि सावन के महीने में अगर यह सपना दिखाई देता है, तो समझ जाएं कि माता पार्वती और शिव जी की आप पर विशेष कृपा बनी हुई है और जल्दी ही आप शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

Dreaming of own wedding in Sawan

कब यह सपना माना जाता है अशुभ?
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर सावन के महीने में आप भी सपने में शादी देख रहे हैं लेकिन उसमें रो या उदास है, तो यह आपकी मानसिक तनाव पर असर डालता है। वहीं, यदि सपने में शादी टूट रही है या कोई बाधा आ रही है, तो यह वास्तविक जीवन में आपके भीतर के डर या आत्मविश्वास की कमी को उजागर करता है।

Dreaming of own wedding in Sawan

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!