माता-पिता, गुरु एवं श्रेष्ठजनों के प्रति कर्तव्य

Edited By Updated: 20 Feb, 2018 06:08 PM

duties towards parents and best people

हमारे धर्म शास्त्रों में मनुस्मृति का स्थान सबसे महत्वपूर्ण है और इसके रचयिता राजर्षि मनु के विचार सर्वमान्य हैं। माता-पिता, गुरुजनों एवं श्रेष्ठजनों को सर्वदा प्रणाम, सम्मान और सेवा करने के संबंध में मनुस्मृति का (2/121) का यह श्लोक अनुकरणीय है-

हमारे धर्म शास्त्रों में मनुस्मृति का स्थान सबसे महत्वपूर्ण है और इसके रचयिता राजर्षि मनु के विचार सर्वमान्य हैं। माता-पिता, गुरुजनों एवं श्रेष्ठजनों को सर्वदा प्रणाम, सम्मान और सेवा करने के संबंध में मनुस्मृति का (2/121) का यह श्लोक अनुकरणीय है-


अभिवादनशीलस्य नित्यं वृद्धोपसेविन:। 
चत्वारि तस्य वद्र्धन्ते आयुॢवद्या यशोवलम्।। 

अर्थात: वृद्धजनों (माता-पिता, गुरुजनों एवं श्रेष्ठजन) को सर्वदा अभिवादन प्रणाम तथा उनकी सेवा करने वाले मनुष्य की आयु, विद्या, यश और बल ये चारों बढ़ते हैं। 


मनुस्मृति के एक अन्य श्लोक (2/145) में माता-पिता और आचार्य को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। 

उपाध्यायान् दशाचार्य आचार्याणां शतं पिता।
सहस्रं तु पितृन् माता गौरवेणातिरिच्यते।।

 
अर्थात: दस उपाध्यायों से बढ़कर एक आचार्य होता है, सौ आचार्यों से बढ़कर पिता होता है और पिता से हजार गुणा बढ़कर माता गौरवमयी होती है। उक्त दोनों श्लोक में माता-पिता, गुरु एवं श्रेष्ठजनों की महिमा स्पष्ट होती है। ये तीनों हमारे प्रत्यक्ष देवता हैं। इसलिए इन विभूतियों की तन-मन-धन से सेवा करना हमारा कर्तव्य है, इनको सदैव संतुष्ट और प्रसन्न रखना ही हमारा धर्म है। मनुस्मृति के अतिरिक्त हमारे अन्य धार्मिक ग्रंथों में भी माता-पिता, गुरु एवं श्रेष्ठजनों को पूजनीय माना गया है। इन तीनों को सदैव सुखी रखना ही हम सभी का कर्तव्य है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!