Edited By Sarita Thapa,Updated: 25 Apr, 2026 08:33 AM

श्री मां बगुलामुखी प्रकोटत्सव पर सीएम रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, बांसुरी स्वराज, प्रवीन खंडेलवाल सहित अन्य भाजपा नेताओं ने चावड़ी बाजार, स्थित माता बगुलामुखी के लगभग 116 वर्ष पुराने मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान सभी ने...
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): श्री मां बगुलामुखी प्रकोटत्सव पर सीएम रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, बांसुरी स्वराज, प्रवीन खंडेलवाल सहित अन्य भाजपा नेताओं ने चावड़ी बाजार, स्थित माता बगुलामुखी के लगभग 116 वर्ष पुराने मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान सभी ने दिल्ली की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि माता बगुलामुखी की उपासना से मनोबल बढ़ता है और भक्त को विजय प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि ने माता बगलामुखी दस महाविद्याओं में आठवीं देवी हैं, जिन्हें स्तंभन शक्ति की अधिष्ठात्री कहा जाता है। वे पीले वस्त्र धारण करती हैं और शत्रुओं की वाणी, गति व बुद्धि को स्तंभित कर अपने भक्त की रक्षा करती हैं।
उन्होंने कहा कि पीतांबरा माता के रूप में उनकी साधना न्यायिक मामलों साथ ही नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति के लिए की जाती है। सीएम के साथ दिल्ली प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, चांदनी चौक भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग, निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता, दिल्ली भाजपा के सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता ने भी पूजा अर्चना की। मीडिया रिलेशन प्रमुख श्री विक्रम मित्तल व अन्य भाजपा नेताओं ने भी चावड़ी बाजार स्थित प्राचीन मंदिर में जा कर दिल्लीवालों की सफलता के लिए पूजा की।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ