इस गणेश चतुर्थी पर कर्जों से छुटकारे का ये महा उपाय

Edited By Updated: 25 Dec, 2018 11:13 AM

ganesh chaturthi

मंगलवार दिनांक 25.12.18 पौष कृष्ण चतुर्थी पर अखरता संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। कृष्ण पक्ष में मंगल पर पड़ने वाली चौथ को अंगारकी संकष्टी चतुर्थी कहते है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
मंगलवार दिनांक 25.12.18 पौष कृष्ण चतुर्थी पर अखरता संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। कृष्ण पक्ष में मंगल पर पड़ने वाली चौथ को अंगारकी संकष्टी चतुर्थी कहते है। अखरता संकष्टी चतुर्थी विघ्न विनाशिनी है। ये बड़े-से-बड़े संकट दूर करती है। इस तिथि में गणेश के लम्बोदर स्वरूप की पूजा करते हैं। लंबोदर का अर्थ है बड़े पेट वाला। लंबोदर हर बुरी-अच्छी बात को अपने पेट में पचा जाते है इसी कारण इनका पेट बड़ा है। अंगारकी चतुर्थी का संबंध गणेश के आंगरक रूप से है। मत्स्यपुराण, नारदपुराण व गणेशपुराण जैसे शास्त्रों में आंगारकी चतुर्थी की बड़ी महिमा कही गई है। गणेशपुराण के उपासना खण्ड के 60वें अध्याय इसकी महिमा वर्णित है। मंगलदेव के कठिन तप से खुश होकर गणेश ने वरदान देकर मंगलवारीय चतुर्थी को अंगारकी नाम दिया। अखरता संकष्टी चतुर्थी के विशेष उपाय से हर कार्य निर्विघ्न संपूर्ण होता है, व्यक्ति को सर्व सुख प्राप्त होते हैं व कर्ज़ों से मुक्ति मिलती है।
PunjabKesari
स्पेशल पूजन विधि: घर की पूर्व दिशा में लाल कपड़ा बिछाकर, तांबे के लोटे में जल, दूध, अक्षत, सुपारी, सिक्के, इत्र डालकर तथा लोटे के मुख पर पीपल के पत्ते पर नारियल रखकर विनायक कलश स्थापित करें और साथ ही गणेश जी का चित्र व यंत्र रखकर षोडशोपचार पूजन करें। चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर दीपक करें, गुगल की धूप करें, सिंदूर से तिलक करें, लाल गूढल के फूल चढ़ाएं, बेसन के 4 लड्डू का भोग लगाएं। लाल चंदन की माला से इस विशेष मंत्र का 1 माला जाप करें। शाम के समय चंद्रौदय के समय तांबे के लोटे में जल, इत्र, हल्दी, चंदन, रोली मिलाकर चंद्रमा को अर्ध्य दें व भोग प्रसाद स्वरूप सभी में वितरित करें।
PunjabKesari
स्पेशल गणपती मंत्र: ॐ लम्बोदराय नमः॥ 

स्पेशल चंद्र मंत्र: ॐ दुष्टदूराय नमः॥

दिन का मुहूर्त: दिन 13:50 से 14:50 तक। 

गणेश पूजन मुहूर्त: शाम 17:27 से शाम 19:27 तक। (प्रदोष काल) 

चंद्रौदय पूजन मुहूर्त: रात 20:30 से रात 21:30 तक। 
PunjabKesari
स्पेशल टोटके: 
भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए:
गणेशजी पर बेलफल चढ़ाएं।

कर्ज़ों से मुक्ति के लिए: गणेशजी पर चढ़े सिंदूर से तिजोरी पर स्वस्तिक बनाएं।

हर कार्य निर्विघ्न संपूर्ण करने के लिए: गुड़ दही के घोल में छाया देखकर गणपति पर चढ़ाएं।

गुडलक के लिए: गणपति पर बिल्वपत्र चढ़ाएं। 

विवाद टालने के लिए: गणपति पर 11 दूर्वा चढ़ाएं।
PunjabKesari
नुकसान से बचने के लिए: पीपल के पत्ते पर सिंदूर लगाकर गणेश जी पर चढ़ाएं। 

प्रोफेशनल सक्सेस के लिए: रोटी पर शहद लगाकर गणपति पर चढ़ाएं। 

एजुकेशन में सक्सेस के लिए: टेक्स्टबुक पर लाल पेन से "गण" लिखें। 

पारिवारिक खुशहाली के लिए: "ॐ दूर्वाबिल्वप्रियाय नमः" मंत्र का जाप करें।

लव लाइफ में सक्सेस के लिए: गणेश जी पर 5 दूर्वा चढ़ाएं।
अपने आलसपन को दूर भगाने के लिए करें ये टोटका(Video)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!