Ganga Dussehra 2025: इस बार गंगा दशहरा कब है? जानिए शुभ मुहूर्त और स्नान-दान की टाइमिंग

Edited By Sarita Thapa,Updated: 25 May, 2025 07:02 AM

ganga dussehra 2025

Ganga Dussehra 2025: सनातन धर्म में गंगा दशहरा का बहुत खास महत्व है। हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस बार गंगा दशहरा का पर्व 5 जून को मनाया जाएगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ganga Dussehra 2025: सनातन धर्म में गंगा दशहरा का बहुत खास महत्व है। हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस बार गंगा दशहरा का पर्व 5 जून को मनाया जाएगा। यह पर्व मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण की स्मृति में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से सभी प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त और स्नान-दान के बारे में-

PunjabKesari Ganga Dussehra

गंगा दशहरा 2025 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का प्रारंभ 4 जून को रात 11 बजकर 54 मिनट पर होगा और इसका समापन 6 जून को रात 2 बजकर 15 मिनट पर होगा। इस साल गंगा दशहरा का पर्व 5 जून 2025 को मनाया जाएगा।

गंगा दशहरा 2025 स्नान-दान मुहूर्त
गंगा दशहरा के दिन स्नान-दान का ब्रह्म मुहूर्त का समय  5 जून को सुबह 4 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। वहीं गंगा दशहरा पर सिद्धि योग सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। यह दोनों मुहूर्त गंगा स्नान और दान-पुण्य के लिए बेहद ही शुभ है।

PunjabKesari Ganga Dussehra

गंगा दशहरा का महत्व
गंगा दशहरा का पर्व मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण की स्मृति में मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और मां गंगा की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करने से से जीवन में शांति और समृद्धि आती है। साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari Ganga Dussehra

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!