कामकोटि को गौमूत्र विशेषज्ञ बताने पर 215 शिक्षविदों ने लिखा प्रियंका गांधी को पत्र

Edited By Updated: 31 Jul, 2026 08:39 AM

gau mutra expert

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.) मद्रास के निदेशक प्रोफैसर वी. कामकोटि पर की गई कथित ‘गौमूत्र विशेषज्ञ’ टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। देशभर के 215 शिक्षाविदों ने प्रियंका गांधी को खुला पत्र लिखकर...

नई दिल्ली (एजैंसी): कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.टी.) मद्रास के निदेशक प्रोफैसर वी. कामकोटि पर की गई कथित ‘गौमूत्र विशेषज्ञ’ टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया है। देशभर के 215 शिक्षाविदों ने प्रियंका गांधी को खुला पत्र लिखकर उनकी टिप्पणी पर आपत्ति जताई और कहा कि मतभेद भले हों, लेकिन मजाक न उड़ाएं।

पत्र पर कुलपतियों, पूर्व कुलपतियों और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षाविदों ने हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्वान के विचारों से असहमति हो सकती है, लेकिन तर्कपूर्ण संवाद के स्थान पर उपहास का सहारा लेना उचित नहीं है।

पत्र में कहा गया कि प्रो. वी. कामकोटि देश के प्रमुख वैज्ञानिक एवं तकनीकी संस्थानों में से एक आई.आई.टी. मद्रास के निदेशक हैं और उन्हें किसी भी विषय पर परिकल्पनाएं रखने, पारंपरिक ज्ञान पर चर्चा करने तथा वैज्ञानिक संवाद में भाग लेने का अधिकार है। शिक्षाविदों ने कहा कि किसी विद्वान के विचारों पर तथ्यात्मक बहस करने के बजाय उन्हें किसी विशेष उपाधि से संबोधित कर खारिज करना वैज्ञानिक दृष्टिकोण की भावना को कमजोर करता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!