घर बनवाते समय नींव में क्यों रखे जाते हैं चांदी के नाग-नागिन और कलश ?

Edited By Updated: 12 Jun, 2025 06:39 AM

ghar ki neev me chandi ke nag nagin

शास्त्रों के अनुसार घर बनवाते समय वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना बेहद ज़रूरी माना जाता है। घर का हर कक्ष सही दिशा में होने से उस घर में रहने वाले इंसान खूब तरक्की करते हैं और वहां सकारात्मक उर्जा का संचार हमेशा रहता है। आपने भी वास्तु के बहुत...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

शास्त्रों के अनुसार घर बनवाते समय वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना बेहद ज़रूरी माना जाता है। घर का हर कक्ष सही दिशा में होने से उस घर में रहने वाले इंसान खूब तरक्की करते हैं और वहां सकारात्मक उर्जा का संचार हमेशा रहता है। आपने भी वास्तु के बहुत से नियमों को सुना होगा और अपनाया भी होगा, जिससे आपके जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहे। क्या आपको पता है वास्तु के नियमों के अनुसार, घर का निर्माण करवाते समय घर की नींव में चांदी के नाग-नागिन और कलश रखा जाता है तो अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है तो जानें। घर की नींव रखते समय चांदी के नाग-नागिन और कलश क्यों रखा जाता है-

PunjabKesari Ghar ki neev me chandi ke nag nagin

श्रीमद भागवत महापुराण के पांचवें स्कंद के अनुसार धरती के नीचे पाताल लोक है और पाताल लोक के स्वामी शेषनाग हैं। घर की नींव में चांदी के नाग-नागिन को रखते हैं, जिससे कि शेष नाग संपत्ति और घर की हमेशा रक्षा करते रहें।

कई बार ऐसा होता है कि जहां हम नया घर बनवाते हैं तो वहां नेगिटिव एनर्जी का वास होता है। जिससे घर बनने के बाद परिवार के सदस्यों को बुरे परिणाम देखने को मिलते हैं। ऐस में घर की नींव में चांदी के नाग-नागिन रखने से सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। ऐसी भी मान्यता है जिस तरह नाग-नागिन अपने पुराने शरीर से केचुल अलग करके नया रूप धारण करते हैं, वैसे ही यदि आप घर की नींव में यदि चांदी के नाग-नागिन रखते हैं तो ये परिवर्तन को दिखाते हैं। यदि आपका घर किसी ऐसी स्थान पर बनाया जा रहा है, जहां पहले कोई और घर या इमारत थी तो नाग-नागिन का जोड़ा रखने से पुरानी यादों को छोड़कर बाहर निकलने में मदद मिलती है।

PunjabKesari Ghar ki neev me chandi ke nag nagin

इसके अलावा नाग-नागिन का जोड़ा नींव में रखने से आपके घर और परिवार पर महादेव की सदैव कृपा बनी रहती है। साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

घर की नींव में नाग-नागिन के जोड़े को रखने से एक फायदा और होता है कि आपके घर पर कभी बुरी शक्तियों का प्रकोप नहीं होगा। ये आपको नजर दोष से भी बचाकर रखता है।

PunjabKesari Ghar ki neev me chandi ke nag nagin

अगर आपकी स्थिति ऐसी नहीं है कि आप चांदी के नाग-नागिन घर की नींव में रखें तो आप पीतल के नाग-नागिन भी नींव में रख सकते हैं। उससे भी आपको समान फायदा देखने को मिलेगा।

चांदी के नाग-नागिन के साथ घर बनवाते समय नींव में कलश भी रखा जाता है। मान्यता है कि कलश में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। घर की नींव रखने के दौरान कलश भी रखा जाता है। इसमें सिक्का, फूल और दूध डाला जाता है, जो नाग देवता को प्रिय है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शेषनाग क्षीरसागर में रहते हैं। इसी वजह से नींव पूजा के दौरान कलश में दूध, घी और दही समेत आदि चीजों का अर्पित कर शेषनाग को बुलाया जाता है, जिससे वे घर की रक्षा कर सकें।

PunjabKesari Ghar ki neev me chandi ke nag nagin

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!