Guru Shani prediction: 2024 में गुरु-शनि बदल देंगे इन राशियों की किस्मत

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Dec, 2023 07:19 AM

guru shani prediction

ज्योतिष में रुचि रखने वालों के लिए आज की पोस्ट बहुत ही महत्वपूर्ण है। 2024 दस्तक दे रहा है और 2024 में वैसे तो सभी नौ ग्रह अपना करतब दिखाएंगे लेकिन हमारे ब्रह्मांड के दो बड़े और महत्वपूर्ण ग्रह देवगुरु बृहस्पति व

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guru Shani prediction 2024: ज्योतिष में रुचि रखने वालों के लिए आज की पोस्ट बहुत ही महत्वपूर्ण है। 2024 दस्तक दे रहा है और 2024 में वैसे तो सभी नौ ग्रह अपना करतब दिखाएंगे लेकिन हमारे ब्रह्मांड के दो बड़े और महत्वपूर्ण ग्रह देवगुरु बृहस्पति व शनि कई राशियों की किस्मत बदल कर रख देंगे। 2024 में पूरा साल ये दोनों ग्रह गुरु और शनि कई राशि के जातकों पर अपनी असीम कृपा बरसाएंगे। इन दो ग्रहों की कृपा से कई राशि के जातकों की जिंदगी ही बदल जाएगी। तकदीर और तस्वीर ही बदल जाएगी। जिंदगी का रुख ही बदल जाएगा और जीवन में कई चीजे पॉजिटिव होंगी।

PunjabKesari Guru Shani prediction
ज्योतिष शास्त्र में गुरु व शनि ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। देव गुरु बृहस्पति ज्योतिष में सुख-संपदा, वैभव व ऐश्वर्य आदि के कारक माने गए हैं, जबकि शनि को ज्योतिष में न्यायाधीश का दर्जा हासिल है और इन्हें न्याय का देवता माना जाता है। इसके अलावा शनि देव को आयु, प्राकृतिक आपदाओं, निर्धनता, पाप, रोग, भय, गोपनीयता, कारावास, नौकरी व विज्ञान आदि का कारक भी माना गया है। साल 2024 में गुरु व शनि की स्थिति कई राशियों के लिए अहम सिद्ध होगी। वर्तमान में देवगुरु बृहस्पति गुरु मेष राशि में वक्री गति से चल रहे हैं और 31 दिसंबर को मार्गी हो जाएंगे। फिर 1 मई 2024 को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।

शनि ने 29 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में प्रवेश किया था। अपनी स्वराशि कुंभ में शनि 29 मार्च 2025 तक विराजमान रहेंगे। 11 फरवरी 2024 से 18 मार्च 2024 तक शनि अस्त रहेंगे और 18 मार्च को उदित हो जाएंगे। यानी देवगुरु बृहस्पति 1 मई तक मेष राशि में रहने वाले हैं और 1 मई के बाद पूरा साल वृषभ राशि में रहने वाले हैं जबकि दूसरी तरफ शनि देव साल 2024 में पूरा साल कुंभ राशि में रहने वाले हैं।

शनि व गुरु की चाल किन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी, हो सकता है आपकी राशि भी इसमें शामिल हो। आईए जानें

PunjabKesari Guru Shani prediction

साल 2024 में देवगुरु बृहस्पति और शनि की कृपा हासिल करने वाली पहली भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। शनि-गुरु मिलकर वृषभ राशि के जातकों के अटके काम पूरे करेंगे। नौकरी में पॉजिटिव परिणाम मिलने की संभावना है। व्यापारियों के व्यापार को विस्तार मिल सकता है। आय के नवीन साधन बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। अपनों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। आपके कई अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी। जिन मैरिड कपल्स की सेक्सुअल लाइफ अच्छी नहीं चल रही थी, उसमें सुधार देखने को मिलेगा। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर मिलेगी।

दूसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है। सिंह राशि के जातकों को नौकरी में सफलता मिलने की संभावना है। इस दौरान व्यापारी मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। आपको योग्यतानुसार नौकरी भी मिल सकती है। कुल मिलाकर साल 2024 आपके लिए हर मामले में अनुकूल रहने वाला है। गुरु व शनि की कृपा से आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। सभी अधूरी मनोकामनाएं पूरी होने के आसार हैं। मनचाहा जीवन साथी मिलने के योग भी बनेंगे और अगर नौकरी व पैसा है तो मनचाही जगह पर तबादला पाने के योग भी बनेंगे। सिंह राशि वालों के कई अधूरे कार्य इस साल पूरे होते चले जाएंगे।

तीसरी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। शनि देव की यह उच्च राशि है और देवगुरु बृहस्पति भी पूरा साल तुला राशि पर मेहरबान रहने वाले हैं। तुला राशि के लोगों को पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। आप अपने बुद्धि और बल से विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस दौरान आप कई असंभव कार्यों को संभव करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आपकी मुलाकात इस साल किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी। जिनकी मदद से आपको भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। आपका पारिवारिक जीवन बहुत ही खुशहाल रहने वाला है।

चौथी भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है, जिसमें शनि देव का गोचर हो रहा है और शश नामक राजयोग बना हुआ है। कुंभ राशि वालों के लिए गुरु-शनि किस्मत के दरवाजे खोलेंगे। इस दौरान आपको हर तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। आपको मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। करियर से जुड़े नए अवसर सामने आएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिल सकती है।

छठी भाग्यशाली राशि मीन राशि है, जो देवगुरु बृहस्पति की अपनी राशि है। देवगुरु बृहस्पति और शनि देव की कृपा से मीन राशि वालों के इनकम के नए-नए सोर्स बनेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से तालमेल बढ़ेगा।

नई नौकरी के योग बनेंगे। अपने माथे पर पीला चंदन का तिलक लगाने से किस्मत और चमकेगी। आप अपनी वाणी के प्रभाव से दूसरों को सम्मोहित करने में कामयाब रहेंगे। आपके रास्ते में अड़ंगा लगाने वाले लोग भी अब आपके सामने नतमस्तक होते नजर आएंगे। आपको अपने परिवार खासकर पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!