Happy New Year:  शुभ संयोग से होगी नए साल की शुरुआत, Good Luck के लिए करें यह काम

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Dec, 2023 07:24 AM

happy new year

साल 2023 का समापन होने में अब कुछ ही दिन बाकी है। जल्द ही नए साल का आगाज होने वाला है। इस बार साल 2024 बेहद ही शुभ संयोग में शुरू होने वाला है। कहा जाता है कि अगर साल का पहला दिन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

New Year 2024: साल 2023 का समापन होने में अब कुछ ही दिन बाकी है। जल्द ही नए साल का आगाज होने वाला है। इस बार साल 2024 बेहद ही शुभ संयोग में शुरू होने वाला है। कहा जाता है कि अगर साल का पहला दिन अच्छे से बीत जाए तो पूरे साल जीवन में खुशियों की बहार छाई रहती है। इस बार नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को सोमवार है। सोमवार भोलेनाथ को समर्पित होता है इसलिए नए साल को बेहद शुभ माना जा रहा है। इस साल बेहद ही अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। ऐसे में नए साल वाले दिन कुछ विशेष कामों को करने से पूरे साल घर में सुख-समृद्धि और भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि इस साल कौन से अद्भुत संयोग बनने जा रहे हैं।

आज का पंचांग- 21 दिसंबर, 2023

आज का राशिफल 21 दिसंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 21 दिसंबर- दो बदन एक दिन एक जान हो गए मंजिलें एक हुई हमसफर बन गए

Jupiter Remedies: मनचाहा धन कमाना चाहते हैं तो आज अवश्य करें ये काम

Tarot Card Rashifal (21st december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

PunjabKesari Happy New Year

This amazing coincidence is going to happen in the new year नए साल में बनने जा रहा है यह अद्भुत संयोग
नया साल यानी 1 जनवरी 2024 में बहुत सालों बाद ऐसा शुभ संयोग बनने जा रहा है। इस बार नए साल की शुरुआत सोमवार से हो रही है। इस दिन शिव वास और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है। नए साल में भोलेनाथ की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से साल भर शिव जी की विशेष कृपा बनी रहेगी।

PunjabKesari Happy New Year

Do this work on the first day of the new year नए साल के पहले दिन जरूर करें यह काम
नए साल का आरंभ सोमवार से हो रहा है इसलिए इस दिन शिव जी की कृपा पाने के लिए पूजा जरूर करें। पूजा करना संभव न हो तो शिव मंदिर में दर्शनों के लिए जरुर जाएं।

भोलेनाथ को पंचामृत, बेल पत्र और कनेर के पुष्प जरूर चढ़ाएं।

सारा साल भगवान शिव को खुश करने के लिए इस दिन से महामृत्युंजय मंत्र का शुभ आरंभ कर सकते हैं और प्रतिदिन इसका जाप करने से वर्ष भर रोग मुक्त रहेंगे।

PunjabKesari Happy New Year

महामृत्युंजय मंत्र- ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ

सभी कष्टों से मुक्ति पाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।

नए साल वाले दिन सफेद रंग की चीजें जैसे सफेद वस्त्र, फूल, चावल, दही, दूध और चीनी का दान करने से भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

शिवलिंग पर खीर का भोग लगाकर गरीबों में बांट दें।

PunjabKesari Happy New Year

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!