बंगलादेश की अदालत ने जेल में बंद हिंदू संत चिन्मय दास को जमानत दी

Edited By Updated: 03 Aug, 2026 10:30 AM

hindu saint chinmoy das

बंगलादेश के उच्च न्यायालय ने रविवार को जेल में बंद हिंदू अधिकार कार्यकर्ता चिन्मय कृष्ण दास को 2 मामलों में जमानत दे दी। वकील ने कहा कि जमानत के बावजूद दास की जेल से तुरंत रिहाई सुनिश्चित नहीं होगी क्योंकि उन पर चार और मामलों में आरोप हैं।

ढाका (एजैंसी): बंगलादेश के उच्च न्यायालय ने रविवार को जेल में बंद हिंदू अधिकार कार्यकर्ता चिन्मय कृष्ण दास को 2 मामलों में जमानत दे दी। वकील ने कहा कि जमानत के बावजूद दास की जेल से तुरंत रिहाई सुनिश्चित नहीं होगी क्योंकि उन पर चार और मामलों में आरोप हैं। 

दास एक हिंदू संत हैं, जिन्हें नवंबर 2024 में देश के झंडे का कथित तौर पर अपमान करने के लिए देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिससे बंगलादेश में विरोध प्रदर्शन और सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। 

बाद में दास पर हत्या, हत्या की कोशिश और तोड़फोड़ के आरोपों सहित कई और मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया। भारत ने उस समय गिरफ्तारी पर ‘गहरी चिंता’ जताई थी और ढाका से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा था।

दास के वकील अपूर्व कुमार भट्टाचार्य ने रविवार को कहा, ‘उच्च न्यायालय की दो न्यायाधीशों की पीठ ने हत्या की कोशिश, तोड़-फोड़ और सरकारी काम में रुकावट डालने के दो मामलों में उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली।’ अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष के वकीलों ने कहा कि पीठ के फैसले से दास की रिहाई पक्की नहीं होगी, क्योंकि उनके खिलाफ देशद्रोह और हत्या के आरोपों समेत चार और मामले लंबित हैं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!