Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 May, 2026 01:08 PM

Hogi Jai Book: एआईजी जय प्रकाश आजाद द्वारा रचित पुस्तक 'होगी जय... हे पुरुषोत्तम नवीन!' निराला की 'राम की शक्ति पूजा' से प्रेरित है। यह पुस्तक आधुनिक जीवन की चुनौतियों में आत्मविश्वास और सकारात्मकता का संचार करती है।
नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में तैनात एआईजी (प्रशासन) जय प्रकाश आजाद द्वारा रचित प्रेरणादायक पुस्तक ‘होगी जय... हे पुरुषोत्तम नवीन!’ का महानिदेशक द्वारा बल मुख्यालय में विमोचन किया गया। पुस्तक मूल मंत्र हर व्यक्ति ईश्वर की अनुपम रचना है। सफलता किसी विशेष वर्ग का अधिकार नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है।
महाकवि निराला की प्रसिद्ध कविता ‘राम की शक्ति पूजा’ से गहन प्रेरणा लेकर लिखी गई। यह पुस्तक आधुनिक जीवन की चुनौतियों, निरंतर संघर्षों और क्षणिक निराशाओं के बीच व्यक्ति को आत्मविश्वास, धैर्य तथा कर्म के सकारात्मक मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रबल प्रेरणा प्रदान करती है।