Kundli Tv- अगर आपकी कुंडली में मंगल नीच का है तो ये करना चाहिए

Edited By Updated: 11 Dec, 2018 02:05 PM

if mars is low in your kundli do these steps

किसी भी व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह का महत्वपूर्ण स्थान है। मंगल का मंगलमय प्रभाव व्यक्ति को सक्सेस दिलवाता है। जब इस ग्रह का बुरा दौर शुरू होता है तो यह व्यक्ति को दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर कर देता है।

 

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
किसी भी व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह का महत्वपूर्ण स्थान है। मंगल का मंगलमय प्रभाव व्यक्ति को सक्सेस दिलवाता है। जब इस ग्रह का बुरा दौर शुरू होता है तो यह व्यक्ति को दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर कर देता है। मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय। आप देखेंगे कि कुछ दिनों में ही आपके जीवन में सुधार आना शुरू हो जाएगा।

 मंगलवार की शाम हनुमान जी के मंदिर में सिंदूरी प्रसाद चढ़ाएं।  उत्साह के लिए या जब आपका मनोबल कम हो रहा हो, लाल चंदन का टीका लगाएं। बार-बार नजर लगने पर हर मंगलवार की शाम बच्चे के ऊपर से 8 सूखी डंडी वाली मिर्चें 7 बार उल्टा घुमा कर आग में जला दें।
PunjabKesari
जिनकी कुंडली में मंगल नीच राशि का है या मंगलीक हैं, या मंगल की दशा है या मंगल कमजोर है, मंगलवार के दिन इनमें से कोई एक वस्तु मंदिर, गुरुद्वारे, लंगर या युवा ब्राह्मण, मांगने वाले को दान दें-  गेहूं, मक्की, लाल मसूर की दाल, गुड़, लाल फूल, लाल फल-अनार, सेब, लाल मिठाई, बदाना, गुलदाना, केसर, लाल चन्दन, सिंदूर, नारियल जटा वाले, मीठे रोट, मीठी रोटियां, रेवडिय़ां, तांबे का बर्तन आदि । ये दान केवल युवा ब्राह्मण या युवा भिक्षुक मांगने वाले को ही दें तभी इसका पूरा फल मिलेगा। बच्चों को दोपहर के समय टॉफी बांटें। मंगलवार को व्रत रखें। शाम को एक समय भोजन करें। बिना नमक के तरल वस्तुएं लें  जैसे-दूध, फल, लस्सी आदि।

यदि संभव हो तो 10000 बार इस मन्त्र का जाप करें-ओम् क्रां क्रीं क्रौं
स: भौमाय नम:।
PunjabKesari
छोटे भाई की मदद करें।

मंगल दोष के लिए, नारियल पर तिलक लगाकर लाल कपड़े में बांध कर मौली लपेट कर 3 मंगलवार जल प्रवाह करें।

यदि कन्या के विवाह में विलंब हो रहा हो तो 7 मंगलवार मंगला गौरी का व्रत रखें।
PunjabKesari
हरी सौंफ लाल कपड़े में बांध कर शयनकक्ष या अपने तकिए के नीचे मंगलवार की रात अपने जन्मदिन तक रखें, बाद में प्रवाहित कर दें ।

शत्रु दमन के लिए, साल में एक बार मंगलवार या शनिवार  हनुमान जी के मंदिर में लाल झंडा, सिंदूर, चमेली का तेल, लाल वस्त्र चढ़ाएं और महीने में एक बार मूूर्ति के दाएं पैर से तिलक लेकर शरीर पर लगाएं। हनुमान चालीसा पढ़ें, संभव हो तो मंगलवार का व्रत रखें। मांसाहारी भोजन या मदिरा न लें।
PunjabKesari
 मंगलवार को बन्दरों को चने-गुड़ दें।
क्या सच में शास्त्रों में तलाक़ नाम का शब्द है ?  (Video)

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!