Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Jul, 2026 10:47 AM

ओडिशा पुलिस ने पुरी रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से होटल बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाली कम से कम 8 फर्जी होटल वेबसाइट को बंद करा दिया है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
भुवनेश्वर (एजैंसी): ओडिशा पुलिस ने पुरी रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से होटल बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाली कम से कम 8 फर्जी होटल वेबसाइट को बंद करा दिया है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
साइबर सुरक्षा अभियान चला रही अपराध शाखा ने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने और होटल की बुकिंग केवल विश्वसनीय एवं अधिकृत माध्यमों से ही करने की अपील की है।
बयान के अनुसार, अभियान के तहत एक विशेष टीम तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, होटल मालिकों, स्थानीय लोगों और अन्य संबंधित पक्षों को त्यौहार के दौरान उभर रहे साइबर खतरों के प्रति जागरूक कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीम पुरी के प्रमुख होटल का दौरा कर उनके प्रबंधन को रथ यात्रा के दौरान पर्यटकों और श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले फर्जी होटल बुकिंग धोखाधड़ी के बारे में जागरूक कर रही है।