Janki Jayanti 2025: पति-पत्नी के बीच बनी रहती है खटपट तो जानकी जयंती के दिन करें ये उपाय, मिलेगी राहत

Edited By Updated: 21 Feb, 2025 08:27 AM

janki jayanti 2025

जानकी जयंती भगवान राम की पत्नी माता सीता के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। यह दिन विशेष रूप से हिन्दू धर्म के अनुयायियों के लिए महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि माता सीता को आदर्श पत्नी और त्याग

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Janki Jayanti 2025: जानकी जयंती भगवान राम की पत्नी माता सीता के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। यह दिन विशेष रूप से हिन्दू धर्म के अनुयायियों के लिए महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि माता सीता को आदर्श पत्नी और त्याग की प्रतिमूर्ति माना जाता है। जानकी जयंती के दिन आलता के कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति को जीवन में सुख-शांति और मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। यदि इन उपायों को विश्वास से किया जाए तो व्यक्ति को विवाह संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है और मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना भी पूर्ण हो जाती है। 

PunjabKesari   Janki Jayanti 2025

 मनचाहा जीवनसाथी के लिए 
मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए जानकी जयंती का दिन बेहद ही खास होता है। यदि आप भी अपना मनपसंद साथी चाहती हैं तो जानकी जयंती के दिन  आलता माता सीता को अर्पित करें और मन ही मन अपनी मनोकामना बोलें। 

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए 
जानकी जयंती के दिन आलता से माता सीता और भगवान राम की पूजा की जाती है। सबसे पहले, एक साफ स्थान पर माता सीता और भगवान राम की तस्वीर या मूर्ति रखें। फिर, लाल आलता लेकर उन्हें प्रणाम करें और उनकी पूजा करें। आलता से उनके पैरों में रंग लगाएं, जैसे कि महिलाएं अपने पैरों में आलता लगाती हैं। पूजा करते समय ईश्वर से अपने जीवनसाथी के लिए अच्छे आशीर्वाद और संतुलित रिश्ते की कामना करें। इसके अलावा किसी सुहागिन महिला को आलता का दान करें। 

PunjabKesari   Janki Jayanti 2025

विवाह में आने वाली रुकावटों को दूर करने के लिए 
जानकी जयंती के दिन विशेष रूप से आलता लगाना शुभ माना जाता है। महिलाओं द्वारा अपने पैरों में आलता लगाने से सौभाग्य और प्रेम में वृद्धि होती है। इस दिन, अगर कोई लड़की या महिला अपने पैरों में आलता लगाती है, तो इससे उसकी शादी के मार्ग में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं और जल्द ही उसे मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।

सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए
जानकी जयंती के किए गए विशेष उपाय आपके जीवन में खुशियों के रंग भर सकते हैं। सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए जानकी जयंती के दिन आलता में थोड़ा सा सिंदूर मिलाकर माता सीता के चरणों में लगाएं और उसके बाद उसी को अपने माथे पर लगा लें। इसके बाद आलता से आपके घर के मुख्य द्वार पर शुभ चिन्ह बनाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। 

PunjabKesari   Janki Jayanti 2025
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!