Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Jul, 2023 10:09 AM
आज बात करेंगे सिंह राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहने वाला है। तीसरे भाव में केतु का गोचर है और ये गोचर शुभ होता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Leo July 2023 Horoscope जुलाई मासिक राशिफल: आज बात करेंगे सिंह राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहने वाला है। तीसरे भाव में केतु का गोचर है और ये गोचर शुभ होता है। चंद्रमा चौथे भाव में चल रहे हैं। शनि सप्तम में गोचर में हैं। राहु नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु का गोचर शुभ है। सूर्य ग्यारहवें भाव में शुभ गोचर में हैं। बुध भी शुभ गोचर में हैं। शुक्र और मंगल दोनों का गोचर शुभ नहीं है। सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल योगा कारक ग्रह है। मंगल आपकी कुंडली में एक त्रिकोण और एक केंद्र के स्वामी हैं। अगला गोचर शुक्र का होगा। शुक्र भी राशि परिवर्तन करेंगे, शुभ गोचर में चले जाएंगे। 17 जुलाई को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा और ये शुभ गोचर में नहीं रहेंगे।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
Status of Karma Sthana in the month of July जुलाई महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: जुलाई के महीने में काम और जॉब को लेकर बहुत व्यस्त रहेंगे। खासतौर पर 7 जुलाई के बाद। बुध आय भाव का स्वामी है। बुध 8 जुलाई को राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु की दृष्टि कर्म स्थान के स्वामी के ऊपर रहेगी। इससे आपको आय में बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। गुरु शुभ गोचर में हैं और गुरु आय के कारक होते हैं।
Relationship status in July जुलाई महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप के मामले में आपको थोड़ा सा संभल कर चलना होगा यदि आप मैरिड हैं तो शनि सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। सप्तम भाव शादी का भाव होता है। शनि की सीधी दृष्टि चंद्रमा के ऊपर जा रही है। किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। मंगल झगड़े का कारक है। सिंगल लोगों के लिए समय थोड़ा बेटर रहेगा। पंचम और गुरु के ऊपर शुक्र की दृष्टि है। यदि सिंगल हैं तो कोई पार्टनर मिल सकता है।
Health status in the month of July जुलाई महीने में सेहत की स्थिति: आपकी कुंडली में हेल्थ के स्वामी बनते हैं शनि। छठे भाव के ऊपर सूर्य की दृष्टि जा रही है। गर्मी के कारण बुखार हो सकता है। जंक फूड कम से कम खाएं और गर्मी में बाहर न निकलें।
Status of education in the month of July जुलाई महीने में शिक्षा की स्थिति: छात्रों के लिए समय अच्छा है। गुरु पंचम को देख रहे हैं। यदि आप बाहर विदेश में जाने का प्लान कर रहे हैं तो वो सपना भी पूरा हो सकता है।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728