July 2023 Taurus Horoscope: जानें, वृष राशि वालों के लिए जुलाई महीने का हाल

Edited By Updated: 23 Jun, 2023 10:48 AM

आज बात करेंगे कि वृष राशि वालों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा ? चंद्रमा सप्तम में हैं और सूर्य, बुध दूसरे भाव में।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Taurus July 2023 Horoscope जुलाई मासिक राशिफल: आज बात करेंगे कि वृष राशि वालों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा ? चंद्रमा सप्तम में हैं और सूर्य, बुध दूसरे भाव में। बुध का दूसरे भाव में गोचर अच्छा होता है।  शुक्र और मंगल तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र और मंगल का गोचर तीसरे भाव में बढ़िया होता है। केतु का गोचर छठे भाव में है। शनि दशम भाव में शुभ गोचर में हैं। राहु और गुरु शुभ गोचर में नहीं हैं। मंगल चौथे भाव में आ जाएंगे। ये गोचर शुभ नहीं है। शुक्र 7 जुलाई को राशि परिवर्तन करेंगे और चौथे भाव में आ जाएंगे। अगला गोचर होगा 8 जुलाई को। बुध शुभ गोचर में नहीं रहेंगे। सूर्य भी शुभ गोचर में नहीं है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

Status of Karma Sthana in the month of July जुलाई महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: करियर का कारक सूर्य होता है। कर्म का कारक शनि होता है। आपकी कुंडली में कर्म भाव का स्वामी शनि है। शनि मूलत्रिकोण राशि में दसवें भाव में वक्र अवस्था में हैं। अगर आपकी कुंडली में शनि वक्र अवस्था में हैं तो आपको नौकरी के बढ़िया ऑफर मिल सकते हैं। प्रमोशन मिलने के चांस हैं। शनि आपके लिए योग कारक होते हैं। शनि आपकी कुंडली में नौवें भाव के स्वामी हैं। शनि केंद्र और त्रिकोण के स्वामी हो जाते हैं। शनि आपको निश्चित तौर पर शुभ रिजल्ट देंगे। आय आपकी आती है ग्यारहवें भाव से और ग्यारहवें भाव का स्वामी चला गया बारहवें भाव के साथ। आय को लेकर बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी लेकिन हो सकता है, खर्चें थोड़े से बढ़ जाएं।

Relationship status in July जुलाई महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप भाव का स्वामी आपकी कुंडली में मंगल बनता है। मंगल का शुक्र के साथ चले जाना आपके लिए अच्छा है। शुक्र लग्न का स्वामी हैं। यदि कोई मन-मुटाव चल रहा था तो हो सकता है वो खत्म हो जाए। सिंगल के लिए समय ज्यादा बढ़िया नहीं रहेगा। पंचम भाव के स्वामी बुध हैं। बुध शुभ गोचर में नहीं रहेंगे 7 जुलाई के बाद लेकिन हो सकता है, पार्टनर के साथ कुछ बढ़िया समय बिताने को मिले।

Health status in the month of July जुलाई महीने में सेहत की स्थिति: सेहत के भाव का स्वामी लग्न का स्वामी भी है। सेहत के कारक ग्रह सूर्य शुभ गोचर में आ जाएंगे 17 जुलाई के बाद। सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी। केतु छठे भाव में हैं। इन्फेक्शन हो सकती है।

Status of education in the month of July जुलाई महीने में शिक्षा की स्थिति: गुरु का पंचम से अष्टम में चले जाना बढ़िया नहीं है। छात्रों को थोड़ी सी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।  

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!