7th Bada Mangal 2026: आप भी जा रहे हैं कैंची धाम स्थापना दिवस पर नीम करौली बाबा के दर्शनों के लिए तो  FOLLOW करें ये रूट प्लान

Edited By Updated: 03 Jun, 2026 11:39 AM

kainchi dham foundation day 2026

Kainchi Dham foundation Day 2026: 16 जून 2026 को कैंची धाम में 7वां बड़ा मंगल मनाया जाएगा। जानें, नीम करौली बाबा के दर्शन का धार्मिक महत्व और दिल्ली, काठगोदाम से पहुंचने का सबसे आसान रूट प्लान।

Kainchi Dham 7th Bada Mangal 2026: साक्षात हनुमान जी के अंशावतार नीम करौली बाबा सुप्रसिद्ध कैंची धाम में विराजते थे। देश-विदेश से बाबा के भक्त उनके दर्शनों हेतु उत्तराखंड की शांत वादियों में स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम में आते थे। आगामी 15 जून 2026 को कैंची धाम का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। 16 जून 2026 को ज्येष्ठ मास का 7वां बड़ा मंगल है। जो हनुमान जी की पूजा के लिए बहुत खास माना जाता है। ज्येष्ठ मास के बुढ़वा मंगल पर कैंची धाम में भक्तों की संख्या आम दिनों से अधिक होती है।

वर्ष 2026 में तो 15 जून और 16 जून दो दिन कैंची धाम में उत्सव की धूम मची रहेगी। अगर आप भी इस शुभ अवसर पर बाबा के दर्शनों हेतु जाने की योजना बना रहे हैं, तो फॉलो करें ये रूट प्लान

क्यों खास है कैंची धाम में सातवां बड़ा मंगल?
वैसे तो हर मंगलवार कैंची धाम में भक्तों की संख्या सामान्य दिनों से अधिक देखने को मिलती है लेकिन ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगलवार के नाम से जाना जाता है। जो बुढ़वा मंगल भी कहलाते हैं। कैंची धाम की स्थापना करने वाले नीम करौली बाबा की भक्ति में भी हनुमान जी की गहरी झलक मिलती है। भक्तों का अटूट विश्वास है कि इस दिन बाबा के दरबार में लगाई गई हाजिरी से जीवन की समस्त बाधाएं दूर होती हैं और मनचाही मुराद पूरी होती है। 15 जून को स्थापना दिवस के उत्सव के अगले दिन ही 16 जून को बड़े मंगल का संयोग इस दिन को बेहद खास बना रहा है।

Kainchi Dham Travel Guide दर्शन के लिए कैसे पहुंचें कैंची धाम?
श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कैंची धाम में पहुंचने के सबसे आसान मार्ग बताए जा रहे हैं:

सड़क मार्ग: नैनीताल से लगभग 17-20 किमी की दूरी पर स्थित है कैंची धाम। दिल्ली से बाबा के दरबार की दूरी लगभग 320 किमी है, जिसे तय करने में सड़क मार्ग से 7 से 9 घंटे का समय लगता है। दिल्ली, हल्द्वानी और काठगोदाम से नियमित बसें और टैक्सी उपलब्ध हैं।

रेल मार्ग: कैंची धाम के सबसे समीप पड़ने वाला रेलवे स्टेशन काठगोदाम है, जो यहां से लगभग 38 किमी की दूरी पर है। स्टेशन से आश्रम तक पहुंचने के लिए टैक्सी और बसें आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं।

हवाई मार्ग: अगर आप हवाई मार्ग से आ रहे हैं तो सबसे नजदीक पड़ने वाला एयरपोर्ट पंत नगर में है, जो धाम से 70 किमी दूरी पर स्थित है। यहां से भी सीधी टैक्सी मिल जाती है। जो बाबा के दरबार तक छोड़ती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!